एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमले के केस में 1000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट, चाकू को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ सबूत शामिल हैं.

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है. इस केस में बांद्रा पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं.

सैफ अली खान अटैक केस में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुलिस को मिले कई सबूतों को इस चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि यह चार्जशीट 1000 से ज्यादा पन्नों की है. 

चार्जशीट में चाकू को लेकर बड़ा खुलासा
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब कि उस रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है जो यह बताती है कि घटनास्थल से, सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के पास से चाकू का जो टुकड़ा मिला था, वह तीनों एक ही हैं. यानी एक ही चाकू के तीन टुकड़े हुए हैं और सभी एक हैं.

फिंगरप्रिंट मैच होने का भी दावा
वहीं, पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के बाएं हाथ की उंगलियों के निशान मिले. इस फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र चार्जशीट में किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि इस वारदात के करीब 3 महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. इसमें दावा किया गया है कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई हमले किए थे. इसकी वजह से सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी. 

सैफ अली खान पर कैसे हुआ था हमला
पुलिस ने अब तक की जांच के बाद दावा किया है कि जनवरी 2025 में देर रात को शरीफुल इस्लाम नाम के शख्स ने सैफ अली खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में घुसकर चोरी की कोशिश की. जब सैफ ने उसे देखा तो वह उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में घुस चुका था. परिवार वालों को बचाने के लिए सैफ अली खान ने आरोपी को रोकने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी ने सैफ को कई जगहों पर चाकू मार कर घायल कर दिया. दावा किया जा रहा है कि आरोपी चोरी के मकसद से घर में घुसा था.

शरीफुल इस्लाम खुद को बता रहा निर्दोष
मार्च 2025 में आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मुंबई सत्र अदालत में याचिका दायर कर खुद को निर्दोष बताया था और जमानत की मांग की थी. आरोपी ने दावा किया था उसने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया है और पुलिस द्वारा बताई गई सारी बातें झूठी हैं. उसने दावा किया था कि उसे बेवजह फंसाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 10 करोड़ रुपये का गांजा, बैंकॉक से आए थे 20 पैकेट

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget