एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बीच चर्चा में राज ठाकरे का भाषण, आर्टिकल 370 और राम मंदिर पर क्या बोले?

Raj Thackeray Speech: मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का दिया भाषण चर्चाओं में है. ये पहली बार था जब ठाकरे ने पीएम मोदी के साथ यहां मंच शेयर किया है.

PM Modi Rally: शिवाजी पार्क में राज ठाकरे ने पीएम मोदी के साथ पहली बार मंच शेयर किया. इस बीच उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी. ठाकरे ने कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ठीक 21 साल बाद शिवतीर्थ आए हैं. मुझे मोदीजी के 2014-2019 के कार्यकाल के बारे में जो कहना था, मैंने 2019 में कहा. अब 2019 से अब तक के बारे में बात करते हैं."

राज ठाकरे ने कहा, "अन्य वक्ताओं ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार की आलोचना में समय बर्बाद किया. मेरी राय में उनके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है. क्योंकि वह सत्ता में नहीं आएंगे. लेकिन मैं 2019 से 2024 के दौरान पीएम मोदी के किए गए कार्यों के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं."

राम मंदिर पर और कश्मीर पर बयान देते हुए ठाकरे ने कहा, "राम मंदिर बनने की हमारी उम्मीदें टूट गईं लेकिन मोदी जी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर खड़ा हो गया और उस आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों की आत्मा को शांति मिली. कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कई वर्षों से लंबित अनुच्छेद 370 आपकी वजह से हटा. इसलिए ऐसा महसूस हुआ कि भारत के अन्य राज्यों की तरह कश्मीर भी हमारा है."

राज ठाकरे ने तीन तलाक पर कहा, "शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजारा भत्ता के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन राजीव गांधी ने कानून पारित कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया. लेकिन पीएम मोदी ने इन पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से बाहर निकाला, उनके साथ हो रहे अन्याय को हमेशा के लिए दूर किया. उसके लिए आपको साधुवाद."

राज ठाकरे ने पीएम मोदी से की ये मांग

  1. मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिले इसकी पुरानी मांग पूरी होनी चाहिए.
  2. मराठा साम्राज्य का इतिहास भारत में लगभग 125 वर्षों तक अस्तित्व में रहा और इसे देश के प्रत्येक स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए.
  3. शिव छत्रपति के स्मारक उनके द्वारा बनवाए गए किले हैं. केंद्र सरकार को इन किलों के संरक्षण पर ध्यान देने के लिए एक विशेष समिति नियुक्त करनी चाहिए.
  4. जैसे आपने देश में अच्छी सड़कें बनाईं, लेकिन हमारा मुंबई-गोवा हाईवे जो पिछले 20 वर्षों से रुका हुआ है, उसे पूरा किया जाना चाहिए.
  5. मैं जानता हूं कि आप संविधान नहीं बदलेंगे लेकिन एक बार फिर आप देश को आश्वस्त कर सकते हैं कि भारत के संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी.
  6. आखिरी मांग है मुंबई रेलवे के विकास पर ध्यान देना, ट्रेनों की संख्या बढ़ाना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मुंबई रेलवे को ज्यादा फंड देना.

ये भी पढ़ें: संजय राउत ने मनसे प्रमुख पर कसा तंज, 'राज ठाकरे मोदी के चरणों में...', चुनावी खर्च पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget