एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, 'क्या सरकार को...'

हिंदी को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है. इसे ठाकरे भाईयों का कहना है कि उनके दबाव की वजह से सरकार को फैसला रद्द करना पड़ा. अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने बयान जारी किया है.

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे 5 जुलाई को एक मंच पर नजर आएंगे. इससे पहले दोनों भाईयों ने मंगलवार (1 जुलाई) को पहली बार साझा संदेश जारी किया और 5 जुलाई की विजय रैली को लेकर आह्वान किया. करीब 20 साल बाद ठाकरे भाई साथ आ रहे हैं.

उन्होंने स्कूलों में हिंदी को लेकर हुए विवाद के बीच कहा, ''मराठी माताओं, बहनों और भाइयों, क्या सरकार को झुकाया? तो हां, झुकाया...! और किसने झुकाया? तो आप सबने, मराठी जनता ने झुकाया! हम तो सिर्फ आपकी ओर से संघर्ष कर रहे थे.''

...गुलाल उड़ाते हुए आइए- ठाकरे भाईयों का संदेश

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने कहा, ''इसलिए इस खुशी का जश्न मनाते समय भी, हम तो सिर्फ इस आयोजन के आयोजक हैं, बाकी जश्न आप सबको मनाना है. बाजे-गाजे के साथ आइए, जश्न में, गुलाल उड़ाते हुए आइए!! हम आपका इंतजार कर रहे हैं...!'' दोनों भाईयों के नाम से ये संदेश शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर शेयर किया है. 

बता दें कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हिंदी को लेकर 17 जून को एक आदेश जारी किया था. इस आदेश में कहा गया था कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी सामान्य रूप से तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी.

इसी फैसले के खिलाफ विपक्षी पार्टियां आक्रामक हो गई. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने विरोध में 5 जुलाई को मार्च का ऐलान किया. इसके बाद 29 जून को सरकार ने फैसला वापस ले लिया. सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसला रद्द किए जाने की घोषणा की. 

इसके बाद अब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने विजय रैली निकालने का ऐलान किया है. शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस का कहना है कि रैली में पार्टी का झंडा नहीं होगा.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget