एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या राहुल गांधी पर SC का फैसला सरकार के लिए झटका है? आदित्य ठाकरे बोले- 'मैं इन सब में...'

Modi Surname Case: राहुल गांधी के मामले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आने के बाद शिवसेना-यूबीटी ने खुशी जाहिर की है और इसके नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी की तरफ से बयान दिया है.

 Modi Surname Reactions: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने का इंडिया अलायंस के घटक दलों ने स्वागत किया है. वहीं, इंडिया अलायंस के सहयोगी दल और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि महत्वपूर्ण हैं कि सच बोलने वाले लोग वापस आ रहे हैं.

आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ''मैं समझता हूं कि यह उचित आदेश है. यदि आप आज के फैसले को देखें, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सच बोलने वाले लोग लोकसभा में वापस आ रहे हैं. इस देश में नफरत की, प्रतिशोध की राजनीति नहीं जीतेगी. हम इस आदेश का समर्थन करते हैं.''

 दो कोर्ट के मामले में नहीं कहूंगा कुछ- आदित्य ठाकरे
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी मामले में निचली अदालत के फैसले पर टिप्पणी की है, इसको लेकर जब आदित्य ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं दो कोर्ट के बीच में नहीं जाउंगा. मैं जो देखता हूं वह यह कि यह अच्छा फैसला है. लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है.'' क्या यह मोदी सरकार को झटका है? पत्रकार के इस सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ''मैं इन सबमें नहीं जाउंगा, महत्वपूर्ण यह है कि जो सही है वह देश में होना चाहिए.''

2019 से जुड़ा है मानहानि का मामला
मानहानि का यह मामला 2019 का है जब राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ मानहानि की याचिका दाखिल की गई थी. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी और इसके बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने के बाद एनसीपी, शिवसेना-यूबीटी, जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत तमाम बड़े राजनीतिक दलों ने राहुल गांधी को बधाई दी और फैसले का स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें- Modi Surname Case: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली राहत, सुप्रिया सुले बोलीं- 'संसद में स्वागत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget