एक्सप्लोरर

गैंगस्टर का जेल से बाहर आने पर साथियों ने निकाला जुलूस तो फिर किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की परेड भी कराई

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने गैंगस्टर की रिहाई पर उसके साथियों द्वारा जुलूस निकालने की घटना को गंभीरता से लिया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. 

Pune Latest News: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौकाने में वाला मामला सामने आया है. दरअसल, येरवडा जेल (Yerawada Jail) से छूटने पर आरोपी के 50 साथियों ने गैंगस्टर का स्वागत जुलूस निकालकर किया, लेकिन इसकी पूर्व इजाजत पुलिस ने नहीं ली. जुलूस निकालने के बाद गैंगस्टर के खौफ से इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुणे पुलिस (Pune Police ) ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. 

खास बात यह है कि येरवडा पुलिस ने आरोपियों का भी जुलूस निकाला. येरवडा पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. 

 गैंगस्टर के साथियों ने जमकर उड़ाया कानून का मजाक 

येरवडा पुलिस के मुताबिक मकोका के केस में जेल में बंद आरोपी ने रिहा होते ही अपने साथियों के साथ रिहाई की खुशी में 4 पहिया और दोपहिया वाहन पर विशाल रैली निकाली. इतना ही नहीं, गैंगस्टर के लोगों ने इस दौरान कानून की जमकर खिल्ली भी उड़ाई. 

इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

येरवडा पुलिस ने प्रफुल्ल उर्फ गुड्या कस्बे, दीपक मदाने, करण सोनवणे, अनिकेत कस्बे, अंश पुंडे, अजय कस्बे, सागर कस्बे, अभिजीत धवले, राहुल रसाल, नान्या कांबले, रोशन पाटिल, तुषार पेठे सहित 35 से 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. येरवडा पुलिस ने आरोपी और उसके खास साथियों को फिर उसी तरह से रैली निकालते हुए गिरफ्तार किया, जिस तरह से उन्होंने रिहाई की रैली निकालकर हुड़दंग मचाया था.

बता दें कि पुणे पुलिस ने आरोपियों को उसी तरह से रैली निकालते हुए गिरफ्तार किया, जिस तरह गैंगस्टर का जेल से छूटने पर उसके साथियों ने स्वागत में जुलूस निकाल हुड़दंग मचाया था. येरवडा थाना पुलिस सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. 

'महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या आतंकी भी हो सकते हैं', किरीट सोमैया का बड़ा दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget