एक्सप्लोरर

पुणे: घर से लापता हुईं दो बच्चियां, अगले दिन एक बिल्डिंग में ड्रम में मिले शव! 

Pune Crime News: पुणे में दो बहनें घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थीं. अब उनकी लाश एक इमारत के पास रखे ड्रम में मिली है. आशंका है कि बच्चियों के साथ कुछ गलत करने के बाद उनका मर्डर किया गया है.

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. पुणे के राजगुरु नगर शहर से कल (बुधवार, 25 दिसंबर) की दोपहर को 8 और 9 साल की दो छोटी बच्चियां लापता हो गई थीं. बुधवार की रात उनके शव एक इमारत ड्रम में मिले पाए गए हैं. 

दोनों बहनें बुधवार दोपहर घर के पास खेलते समय लापता हो गई थीं. परिजनों ने उनकी तलाश की, तो कहीं पता नहीं चला. इसके बाद हर बिल्डिंग, सड़क, गली खंगाली गई. रात में राजगुरु नगर शहर के पास एक इमारत के पास ड्रम में दोनों बच्चियों के शव मिले. 

बच्चियों से रेप की आशंका
शवों की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चियों से रेप किया गया है. राजगुरु नगर पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है. 

दोनों बहनों की उम्र 8 और 9 साल बताई जा रही है. पीड़ित परिवार के घर के ऊपर एक शेफ रहता है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसी ने इन बहनों की हत्या की है. यह शेफ दोनों बहनों को बहला फुसला कर अपने घर ले गया था और वहां उसने एक बहन के साथ रेप की कोशिश की. बच्ची ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने एक बहन की जान ले ली और फिर उसने दूसरी बहन को भी मार दिया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए घर के पास वाली बिल्डिंग के पास एक ड्रम में रख दिया. राजगुरु नगर पुलिस ने शुरुआत में किडनैपिंग का केस दर्ज किया था. जांच के दौरान यह चौंकाने वाली घटना सामने आई. इस मामले में आरोपी शेफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. बहनों के शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए पुणे के ससून अस्पताल में हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में हुआ क्या था.

यह भी पढ़ें: कल्याण रेप-मर्डर कांड की खौफनाक कहानी, पति ने की हत्या, पत्नी ने साफ किए खून के धब्बे

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget