एक्सप्लोरर

पुणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, नितिन गडकरी को अजित पवार का पत्र, क्या है पूरा प्लान?

Pune Traffic Congestion: पुणे में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर NH-60, NH-65 और NH-548D के चौड़ीकरण की मांग की है.

पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के तात्कालिक चौड़ीकरण की मांग की है.

अपने पत्र में अजित पवार ने उल्लेख किया कि पुणे महानगर और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक दबाव अत्यधिक बढ़ गया है.

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 60 (नाशिक फाटा से खेड़)

राष्ट्रीय राजमार्ग 65 (हडपसर से यवत)

राष्ट्रीय राजमार्ग 548डी (तळेगावचाकणशिक्रापुर)

 

दिए ये सुझाव

एनएच-60 (वर्तमान में 4 लेन) को 6 लेन में बदला जाए.

एनएच-65 (वर्तमान में 4 लेन) को भी 6 लेन में अपग्रेड किया जाए.

एनएच-548डी (वर्तमान में 2 लेन) को 4 लेन में विस्तारित किया जाए.

'वाहनों की आवाजाही में हुई भारी वृद्धि'

इन मार्गों से शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र, रिहायशी कॉलोनियां, अस्पताल, पेट्रोलियम और वाहन उद्योग, और व्यावसायिक केंद्र जुड़े हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी वृद्धि हुई है. इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी है.

'वैकल्पिक मार्गों की भी मिलेगी सुविधा'

उपमुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा कि इन राजमार्गों पर वाहनों की संख्या तय सीमा से अधिक हो चुकी है, और ऐसे में तत्काल चौड़ीकरण अनिवार्य हो गया है. इसके अलावा, इन मार्गों के विस्तार से भविष्य में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्गों की भी सुविधा मिलेगी.

स्थायी समाधान के रूप में होगा उपयोगी

चूंकि ये तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग पुणे के प्रवेश द्वारों से जुड़े हैं, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों के कारण शहर में प्रवेश करते समय भारी ट्रैफिक जाम हो रहा है. अतः इन मार्गों पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि तळेगावचाकणशिक्रापुर मार्ग का चौड़ीकरण वर्तमान में एलिवेटेड हाईवे की अंतिम निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी समाधान के रूप में उपयोगी होगा.

अंत में, अजित पवार ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दी जाए और आवश्यक निधि और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे पुणे औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget