एक्सप्लोरर

अब बाजीराव पेशवा के सम्मान में रखा जाएगा पुणे रेलवे स्टेशन का नाम? BJP ने कर दी मांग

Pune Railway Station: BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने पुणे स्टेशन का नाम बदलकर थोरले बाजीराव पेशवा के नाम पर रखने की मांग की है. उन्होंने पुणे के गौरवशाली इतिहास को उजागर करने के उद्देश्य से मांग की है.

Pune Station Name Change Demand: महाराष्ट्र में नाम बदलने की प्रक्रिया में अब पुणे स्टेशन की बारी भी आ सकती है. दरअसल, सोमवार (23 जून) को बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने मांग की कि पुणे रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर थोरले बाजीराव पेशवा के नाम पर रखा जाए, जिन्हें 'बाजीराव-I' भी कहा जाता है. 

बाजीराव-I सन् 1720 से 1740 के बीच छत्रपति शाहूजी महाराज के राज्य में प्रधान मंत्री थे. उन्हें अपनी सैन्य शक्ति के साथ-साथ मराठा साम्राज्य का विस्तार के लिए याद किया जाता है. इतिहास में यह बात दर्ज है कि थोरले बाजीराव पेशवा ने अपनी जिंदगी की कोई जंग नहीं हारी. 

रेलवे डिवीजन की बैठक में चर्चा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमवार (23 जून) को पुणे और सोलापुर रेलवे डिवीजन की बैठक बुलाई गई थी. इस दौरा कई संगठनों ने मांग की कि पुणे रेलवे स्टेशन का नाम थोरेल बाजीराव पेशवा के नाम पर रखा जाए. बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मांग को दोहराया है. 

'पुणे का गौरवशाली इतिहास सबको पता हो'- बीजेपी सांसद
सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि इस मांग के पीछे उनका मकसद है कि लोग पुणे के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानें. उनका कहना है कि पुणे एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र है. यह आईटी इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाता है, लेकिन यह जरूरी है कि पुणे समेत अन्य सभी शहरों और राज्यों के लोग भी इस शहर के इतिहास के बारे में समझें और जानें.

पेशवाओं से जुड़ा है पुणे का इतिहास 
दरअसल, पुणे शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज और बाजीराव पेशवाओं का लंबा इतिहास रहा है. पुणे में शनिवार वाड़ा आज भी पेशवा परिवार के इतिहास का गवाह है. इसीलिए, पुणे की ऐतिहासिक विरासत का हवाला देते हुए सांसद ने मांग की है कि पुणे जंक्शन का नाम बदला जाए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 2 साल पहले भागकर की थी लव मैरिज, रिश्तेदारों ने महिला और 11 माह के बेटे को मार डाला

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget