एक्सप्लोरर

Pune: 'MPSC भर्ती परीक्षा का पेपर 40 लाख में मिलेगा', ठगों का अभ्यर्थियों को आया फोन, 3 गिरफ्तार

MPSC Recruitment Exam: पुणे पुलिस ने एमपीएससी भर्ती परीक्षा में ठगी की कोशिश को नाकाम कर दिया. एमपीएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को 40 लाख रुपये में देने की पेशकश की गई थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अभ्यर्थियों से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. पुणे पुलिस (Pune Police) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तीनों ने एमपीएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से फोन करके प्रश्नपत्र के लिए 40 लाख रुपये मांगे थे. पुलिस का कहना है कि प्रश्नपत्र लीक होने का सबूत नहीं मिला है. कथित ठगों की पहचान दीपक गयाराम गायधाने, सुमित कैलाश जाधव और योगेश सुरेंद्र वाघमारे के रूप में हुई है.

एक अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि एमपीएससी की सचिव सुवर्णा खरात ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों को अज्ञात नंबर से फोन आने की बात बताई थी. कॉलर ने अभ्यर्थियों से 40 लाख रुपये में परीक्षा का पेपर देने की पेशकश की थी.

एमपीएससी भर्ती परीक्षा में ठगी का प्रयास

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त निखिल पिंगले ने कहा, 'इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो आरोपी चाकन इलाके से पकड़े गए और तीसरे की गिरफ्तारी नागपुर से हुई.' उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच के अनुसार, परीक्षा का पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है.

पुणे पुलिस के शिकंजे में आए तीन आरोपी

मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 24 छात्रों की सूची भी बरामद की है. आरोपी छात्रों को फोन करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

बिजनसमैन से वसूली, फिर ब्लैकमेल, उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व कॉर्पोरेटर को पुलिस ने किया अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nashik News: नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का बड़ा बयान, '...तो मुझे खुशी होगी'
कॉकरोच जनता पार्टी पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का बड़ा बयान, '...तो मुझे खुशी होगी'
नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप
नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget