एक्सप्लोरर

पुणे: क्यों गिरा इंद्रायणी नदी पर बना पुल? सामने आई वजह, CM फडणवीस ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुराने पुल के जंग लगने से कमजोर होकर गिरने से हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. अजित पवार ने हादसे की वजह बताई है.

Pune Indrayani River Bridge Collapse: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार (15 जून) को पुणे में हुए पुल हादसे के पीछे की वजह बताई. अजित पवार का कहना है कि यह इंद्रायणी नदी पर बना लोके का पुल काफी पुराना था. इसमें जंग लगने की वजह से यह कमजोर हो गया होगा, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ. 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है. वहीं, 38 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. इनमें से 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 6 गंभीर रूप से घायल हैं. 

5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
इंद्रायणी नदी पर पुल हादसे में महाराष्ट्र CMO की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी गई है, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास पुल हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी."

लापता लोगों की संख्या का लगाया जा रहा पता
पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने जानकारी दी है कि अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय पुल पर कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने लापता हुए हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा मवाल तहसील के कुंडमाला इलाके में हुआ, जो बड़ा पर्यटन स्थल माना जाता है. कुछ समय से पुणे में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से इंद्रायणी नदी उफान पर है. 

अजित पवार ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि पुल हादसे की अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं. शुरुआती जानकारी मिली है कि पुल काफी पुराना और जर्जर था. उस पुल पर काफी भारी संख्या में लोग खड़े थे, जिसके भार से पुल ढह गया होगा. इसकी जगह नए पुल के निर्माण का काम किया जाना था. 

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि नदी में बह गए लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान चल रहा है. पुणे ग्रामीण पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें ऑपरेशन में जुटी हुई हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget