एक्सप्लोरर

पुणे में बड़ा सड़क हादसा, शादी में जा रही बस खड्डे में गिरी, 5 की मौत और 14 घायल

पुणे के तम्हानी घाट पर बारातियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 13-14 घायल हो गए। बस 40 यात्रियों को लेकर शादी के लिए जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस ने एक खतरनाक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और खड्डे में

Pune Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार (20 दिसंबर) को बड़ा हादसा हो गया, जब सुबह 9.30 से 10.00 बजे के बीच बारातियों से भरी एक बस खड्डे में गिर गई. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की जान चली गई है जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मामला पुणे के तम्हानी घाट के पास का है, जहां पर एक बेहद खतरनाक मोड़ आता है. इस मोड़ के पास बस एक खड्डे में गिर गई थी, जिससे यह हादसा हो गया. 

बताया जा रहा है कि यह हादसा 20 दिसंबर की सुबह 9.30 से 10.00 बजे के बीच हुआ, जब एक शादी में चाकन से महाड जाते समय ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया और बस एक तरफ झुक कर पलट गई. प्रारंभिक जानकारी में बस में करीब 40 यात्री सवार थे.

खतरनाक मोड़ पर बस हुई अनियंत्रित
जांच में पाया गया कि पर्पल ट्रेवल्स की प्राइवेट बस क्रमांक MH14GU3405 मानगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तम्हिनी घाट पर दुर्घटना में पलट गई है. इस बस में जाधव परिवार के सदस्य सवार थे. जाधव परिवार एक शादी समारोह के लिए लोहगांव पुणे से बिरवाडी महाड जा रहा था, तभी तम्हिनी घाट में एक खतरनाक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया.

मरने वालों में 2 पुरुष और 3 महिलाओं समेत कुल 5 शामिल हैं. वहीं, बचाव दल और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 27 घायल लोगों को निकाला और मानगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा. पुलिस की जांच अभी भी जारी है. 

मृतकों के नाम आए सामने
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जिन पांच लोगों की इस हादसे में दुखद मौत हुई है, उनके नाम भी सामने आ गए हैं.
1. संगीता धनंजय जाधव 
2. गौरव अशोक दराडे
3. शिल्पा प्रदीप पवार 
4. वंदना जाधव
5. एक पुरुष अभी भी अज्ञात है

यह भी पढ़ें: पुणे के इस हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, अजित पवार के प्रस्ताव को महाराष्ट्र विधानसभा ने किया पारित

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget