एक्सप्लोरर

Pune Rape Case: पुणे में दोस्त के साथ घूमने गई लड़की से गैंगरेप, 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी

Pune Gang Rape Case: पुणे में एक 21 वर्षीय लड़की को 3 अज्ञात लोगों ने हवस का शिकार बनाया. वहीं उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. केस दर्ज होने के बाद 11 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

Maharashtra News: पुणे के बोपदेव घाट पर 21 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने दोस्त के साथ रात 11 बजे के करीब घूमने के लिए गई थी. इस दौरान 3 अज्ञात लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसके दोस्त के साथ मारपीट की. पुलिस को सुबह 5.00 बजे के करीब मामले की जानकारी मिली. इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं. 

दोस्त के साथ घूमने गई थी लड़की
पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि बोपदेव घाट पर लोग हमेशा घूमने के लिए जाते रहते हैं. वही पीड़ित लड़की और उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाला दोस्त घूमने के लिए गए थे. इस दौरान वहां तीन अज्ञात लोग आ गए उन्होंने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसे बांध दिया. इसके बाद आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप किया.

लड़की भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है उसका भी इलाज चल रहा है. वहीं अभी आरोपियों को पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. रंजन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंढवा पुलिस स्टेशन में रेप बलात्कार की एक घटना दर्ज की गई है. पुलिस को घटना की सूचना आज सुबह मिली है जिसके बाद आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई है.

अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं और हमें यकीन है कि हम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे. पीड़ित लड़की होश में है वो अस्पताल में भर्ती है उसी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.

सांसद ने सरकार को घेरा
पुणे गैंगरेप पर एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है. उन्होंने लिखा कि बहुत क्रोधित करने वाला, पुणे में क्या चल रहा है, बोपदेव घाट में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुणे और राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

इन घटनाओं को रोकने के लिए गृह विभाग कुछ भी करता नजर नहीं आ रहा है. दुर्भाग्य से यह कहना पड़ रहा है कि महाराष्ट्र महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है. सरकार को उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Mumbai: फुटपाथ पर सोते समय किडनैप हुई एक साल की बच्ची जयपुर में मिली, आरोपी महिला गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget