एक्सप्लोरर

Lok Sabha Speaker: ओम बिरला के नामांकन पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'ये वही स्पीकर हैं जिन्होंने...'

Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई और अब सदन के स्पीकर पद के लिए होने वाले चुनाव पर गहमागहमी बढ़ गई है. विपक्ष डिप्टी स्पीकर का पद मांग रहा है.

Maharashtra News: सत्तारूढ़ एनडीए ने लोकसभा स्पीकर के पद के लिए एकबार फिर ओम बिरला (Om Birla) का नाम आगे बढ़ाया है. ओम बिरला ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से के सुरेश (K Suresh) ने नामांकन भरा है. इस मसले पर शिवसेना-यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने बीजेपी पर हमला बोला है.

प्रियंका ने कहा, ''ये (ओम बिरला) वही स्पीकर हैं जिन्होंने 130 से ज्यादा सांसदों को निलंबित कर दिया था. कई विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गए थे.'' उन्होंने आगे कहा, "'ओम बिरला का नाम सामने आ रहा है और केंद्र सरकार हमारा समर्थन मांग रही है. जनता ने अपना संदेश दे दिया है. आपके पास बहुमत नहीं है और जनता आपसे कुछ बदलाव चाहती है, फिर भी आप वह करना जारी रखेंगे जो आप चाहते हैं और समर्थन की अपेक्षा करते हैं. ये वहीं स्पीकर हैं जिन्होंने 130 से ज्यादा सांसदों को निलंबित कर दिया था."

शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा, "कई विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गए थे. अगर आप स्पीकर नियुक्त करते हैं तो डिप्टी सीएम विपक्ष का होना चाहिए. आप इस पर भी राजी नहीं है. के सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है और के सुरेश, ओम बिरला के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं.''

विपक्ष के हमले का NDA ने दिया जवाब
लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार मची हुई है. विपक्ष डिप्टी स्पीकर का पद मांग रहा है. वहीं, विपक्ष के हमलों के बीच बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने कहा कि जब अधिसूचना जारी होगी, अगर अध्यक्ष सर्वसम्मित से चुना जाता है तो जाहिर सी बात है कि उपाध्यक्ष भी सर्वसम्मति से चुना जाएगा लेकिन आज ही यह घोषणा बताता है कि इंडिया गठबंधन में सामान्य ज्ञान की बहुत ज्यादा कमी है. जायसवाल ने विपक्ष पर ब्लैकमेल करने और प्रेशर बनाने के आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें- सुप्रिया सुले ने शपथ के बाद प्रोटेम स्पीकर के छूए पैर, नितिन गडकरी से भी लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget