एक्सप्लोरर

प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, 'कार तोड़नी है तो उद्धव, पवार, फडणवीस की तोड़ें...'

Prakash Ambedkar News: वंचित बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कहा विवादित बयान देते हुए कहा कि अमोल मिटकरी और जितेंद्र अव्हाड जैसे चिल्लर लोगों की कारें क्यों तोड़ रहे हैं?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में हाल के दिनों में कई नेताओं की गाड़ियों पर हमले हुए हैं. दक्षिण मुंबई से ठाणे जाते समय शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड पर हमले की कोशिश की गई. वहीं, कुछ दिन पहले अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी की कार पर हमला हुआ था. इन नेताओं की गाड़ियों पर हमले को लेकर वंचित बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने विवादित बयान दिया है.

एबीपी माझा के मुताबिक, परभणी के गंगाखेड़ में प्रकाश आंबेडकर ने लोगों से एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की कारों को तोड़ने की अपील की है. आरक्षण बचाव यात्रा के मौके पर प्रकाश आंबेडकर परभणी में हैं.

परभणी से गंगाखेड़ जाने के बाद शुक्रवार (2 अगस्त) को वहां आयोजित एक जनसभा में उन्होंने भड़काऊ बयान दिया. इसके अलावा जिंतेंद्र जितेंद्र आव्हाड और अमोल मिटकरी को चिल्लर कहा. प्रकाश आंबेडकर ने कहा, ''मिटकरी, जितेंद्र अव्हाड जैसे चिल्लर लोगों की कारें क्यों तोड़ रहे हैं? अगर कार तोड़नी है तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, देवेन्द्र फडणणवीस की कार तोड़ो.'' 

प्रकाश आंबेडकर ने क्या कहा? 

जितेंद्र आव्हाड शरद पवार गुट से हैं और अमोल मिटकरी अजित पवार गुट से हैं. आंबेडकर ने कहा, ''मैं इन कारों को तोड़ने वालों से अपील करता हूं कि ये चिल्लर की गाड़ियां तोड़ने से कुछ नहीं होगा. अगर आप कारें तोड़ना चाहते हैं, तो मैं आपको चार लोगों के नाम बताऊंगा, उनकी कारें तोड़ दीजिए. शरद पवार, देवेन्द्र फड़णवीस, उद्धव ठाकरे. उन्होंने अजित पवार की कारों को भी तोड़ने की लोगों से अपील की.  

जितेंद्र आव्हाड की कार पर हुआ हमला

एनसीपी (SP) शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड पर हमले की कोशिश की गई. दक्षिण मुंबई से ठाणे जाते समय उनकी कार में तोड़फोड़ की गई. संभाजी राजे छत्रपति स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ के आरोप लगे. इस मामले में अब अंकुश कदम और धनंजय जाधव दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

कुछ दिनों पहले आव्हाड ने संभाजी राजे की कड़े शब्दों में आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि विशालगढ़ में हुई हिंसा के लिए संभाजी राजे जिम्मेदार हैं, उन्होंने छत्रपति की तरह काम नहीं किया, मुझे संदेह है कि क्या वह शाहू महाराज के बेटे हैं? इससे संभाजी राजे के समर्थक नाराज हो गये. 

इन कार्यकर्ताओं ने पहले ही कहा था कि हम आव्हाड को सबक सिखाएंगे. इसलिए आव्हाड के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई. उधर, आव्हाड पर हुए इस हमले से उनके समर्थक आक्रामक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

'...तो राजनीति छोड़ दूंगा', महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विपक्ष को चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget