एक्सप्लोरर

NCP की बैठक में अजित पवार गैर मौजूद, प्रफुल्ल पटेल बोले- 'उनको नहीं बुलाया गया था क्योंकि...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की मुख्य राजनीतिक पार्टी एनसीपी ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला और यूथ विंग की बैठक की. इसमें अजित पवार के गैरमौजूद रहने पर अब अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

Maharashtra News: एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजधानी दिल्ली (Delhi) में पार्टी की राष्ट्रीय महिला एवं युवा इकाई की बैठक में शिरकत की. इस बैठक में महाराष्ट्र की कार्यकारी अध्यक्ष और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) भी शामिल हुई थीं. हालांकि इस बैठक में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) नजर नहीं आए.

अजित पवार की गैरमौजूदगी के कारण पार्टी में दरार की अटकलें लगने लगी हैं. अब इसको लेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की ओर से सफाई दी गई है. प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "अजित पवार साहेब के मीटिंग में रहने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय पदाधिकारी भी नहीं हैं. वह तो प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्हें निमंत्रण भी नहीं दिया गया था. जिनको बुलाया थाा सभी आए थे. निश्चित रूप से पार्टी में सब एक साथ काम कर रहे हैं."

अजित पवार ने हाल ही में पार्टी से की थी यह मांग
बता दें कि हाल ही में एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दिन अजित पवार ने पार्टी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए और उन्हें पार्टी के संगठन में कोई भूमिका दी जाए. इसपर कुछ दिन बाद शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसे फैसले एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते. इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठेंगे और फिर निर्णय लेंगे. 

शरद पवार ने बैठक पर दी यह जानकारी
उधर, बताया जा रहा है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए  शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी. शरद पवार ने बैठक के बाद ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. शरद पवार ने ट्वीट किया, 'आज नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला, युवा, विद्यार्थी आदि फ्रंटल सेल की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सारे फ्रंटल के पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई. इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष  प्रफुल पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र आव्हाड और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.'

ये भी पढ़ें- Vande Bharat: मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, करीब आधे घंटे पहले पूरा किया सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget