एक्सप्लोरर

पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर इस सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, हलफनामे पर खड़े हो रहे सवाल

Maharashtra Election 2024: बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर शेवगांव सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. इससे पहले लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार मिली थी.

Maharashtra Assembly Election 2024: बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. उन्होंने महाराष्ट्र की शेवगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे पहले वंचित बहुजन आघाडी के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने 2024 में अहमदनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और करारी हार का सामना करना पड़ा था. अपने नामांकन पत्र में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है.

इसी साल लोकसभा चुनाव के हलफनामे में उन्होंने खुद को मनोरमा खेडकर से विवाहित बताया था. इसके साथ ही संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण भी दिया था. खेडकर ने खुद के परिवार को अविभाजित हिंदू परिवार भी बताया था.

तलाक के बाद भी साथ रहे थे खेडकर पति-पत्नी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार दिलीप खेडकर और उनकी मनोरमा खेडकर ने पुणे की फैमिली कोर्ट में साल 2009 में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी. इसके बाद वे दोनों 25 जून 2010 को एक-दूसरे से अलग हो गए थे. लेकिन, कहा जाता है कि तलाक के बावजूद भी दंपत्ति पुणे के बानेर इलाके में एक बंगले में साथ रहते थे. विभिन्न अकादमियों में मॉक इंटरव्यू के दौरान पूजा खेडकर ने दावा किया था कि उनके परिवार की आय शून्य है क्योंकि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है. वो अपनी मां के साथ रहती हैं.

पूजा खेडकर को यूपीएससी से किया गया सस्पेंड
बता दें कि पूजा खेडकर को संघ लोक सेवा आयोग से सस्पेंड किया जा चुका है. उन्होंने आरक्षण का लाभ लेने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन में गलत जानकारी दी थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत एक्शन लेते हुए पूजा खेडकर को प्रशासनिक सेवा से मुक्त कर दिया. उनके खिलाफ दिव्यांगता कोटे का दुरुपयोग करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मुंबई की हवा भी हुई जहरीली, आसमान में छाई धुंध, इन इलाकों में AQI खराब

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget