एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले मुंबई की हवा भी हुई जहरीली, आसमान में छाई धुंध, इन इलाकों में AQI खराब

Mumbai Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मुंबई में इस साल का सबसे खराब एक्यूआई आज दर्ज किया गया. रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.

Mumbai Air Pollution News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी प्रदूषण की वजह से हवा जहरीली हो गई. मुंबई के कई इलाकों में सोमवार सुबह से धुंध की परतें छाई हुई हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया. मलाड पश्चिम में AQI सबसे ज्यादा खराब है. 

मुंबई में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी से लोग सांस लेने में भी परेशानी महसूस करने लगे हैं. इस मामले में सोमवार की सुबह तो मुंबई की हालत दिल्ली से भी बदतर दर्ज की गई. मुंबई में आज AQI 167 तक पहुंच गया. मरीन ड्राइव पर स्मॉग की परतों को देखा गया. धुंध की वजह से इमारतें भी आज साफ-साफ नहीं दिखाई दीं. 

इन इलाकों में भी हालात बिगड़ने के संकेत 

मुंबई के बायकुला, चेंबूर, छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देवनार, घाटकोपर, कांदिवली पश्चिम, कोलाबा, कांदिवली ईस्ट, मुलुंड वेस्ट और पवई में भी प्रदूषण से हालात बिगड़ने के संकेत हैं.

जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से बाहर 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया है कि आज इस साल का अभी तक का मुंबई में सबसे खराब वायु प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया. रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के मुताबिक वायु प्रदूषण अधिकांश लोगों के लिए सांस लेने में तकलीफ का कारण बन सकती है. लोगों को प्रदूषण के मद्देनजर सतर्कता बरतने की जरूरत है. जरूरत होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें. 

ये है प्रदूषण की वजह

मरीन ड्राइव इलाके में वॉक पर आए व्यक्ति ने बताया कि इलाके में बढ़ते धूल और प्रदूषण से बुरा हाल है. प्रदूषण शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से है. पहले ऐसा नहीं था. इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं. मैं यहां रोजाना आता हूं क्योंकि यह ताजगी भरा लगता है, लेकिन अब धूल और प्रदूषण बढ़ गया है."

MVA में ही इन सीटों पर फाइट! उद्धव ठाकरे गुट के सामने कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget