एक्सप्लोरर

पीयूष गोयल ने स्टील इंडस्ट्री को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट, पहलगाम हमले पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Piyush Goyal News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में 6वें इंडिया स्टील 2025 सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने भारतीय स्टील उद्योग से 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर देश बनाने की बात कही.

Piyush Goyal On Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 6वें इंडिया स्टील 2025 प्रदर्शनी एवं सम्मेलन को संबोधित किया. पीयूष गोयल ने भारतीय स्टील उद्योग से 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर देश विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

भाषण की शुरुआत में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा, “हम दुख की घड़ी में एक हैं, हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी. स्टील उद्योग को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में देश के साथ खड़ा होना चाहिए. हमारा जवाब उनकी कायरता से कठोर होगा. 

पीयूष गोयल के संबोधन की मुख्य बातें 

राष्ट्र निर्माण में स्टील की भूमिका: 2008 मुंबई हमलों से लेकर पुलवामा तक के संघर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्टील उद्योग को भारत की लचीलापन और शक्ति का प्रतीक बनना चाहिए. भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक है. गोयल ने कहा, “हमें संतुष्ट नहीं होना चाहिए, हमें दुनिया में नेतृत्व करना है.”

उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में प्री-फैब्रिकेटेड स्टील निर्माण को बढ़ावा देने का प्रस्ताव दिया और सरकार, विशेषज्ञों और उद्योग के बीच साझेदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटीज मिशन, रेलवे, सड़क व अन्य योजनाएं स्टील की मांग बढ़ा रही हैं. भारत कई विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिससे वैश्विक बाजारों में भारतीय स्टील को बढ़ावा मिलेगा.

पीयूष  गोयल ने हरित तकनीकों, विशेष स्टील, और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने भारतीय निर्माणकर्ताओं को प्राथमिकता देने और सरकार-उद्योग साझेदारी मजबूत करने की बात कही. पीयूष गोयल ने कहा, “यह भारत का समय है, चलिए, भारतीय स्टील को इस भविष्य की नींव बनाएं.”

इसे भी पढ़ें: बिना ब्याज लोन का देते थे झांसा, मुंबई के बुजुर्ग से 1 करोड़ 14 लाख की ठगी, ऐसे चलाते थे फर्जी कॉल सेंटर

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget