एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर आदित्य ठाकरे बोले- 'इससे पता चलता है कि देश में...'

Parliament Security Breach News: आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें मीडिया से पता चला है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों ने नौकरियों की कमी के खिलाफ यह कदम उठाया है. जानें उन्होंने और क्या कुछ कहा?

Aaditya Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार (14 दिसंबर) को कहा कि लोकसभा कक्ष में कूदने वाले युवाओं ने नौकरियों की कमी को उजागर करने के लिए अपना भविष्य और जीवन जोखिम में डाल दिया, जिससे पता चलता है कि देश में स्थिति कितनी गंभीर है. सागर शर्मा और मनोरंजन डी. नामक दो लोग बुधवार (13 दिसंबर) को शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और उन्होंने 'केन' से पीला धुआं फैलाते हुए नारेबाज़ी की. हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया.

लगभग उसी समय संसद भवन के बाहर अमोल शिंदे और नीलम ने ‘केन’ से लाल और पीले रंग का धुआं फैलाते हुए ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए. यह घटना 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले की बरसी के दिन हुई. आदित्य ठाकरे ने यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि उन्हें मीडिया से पता चला है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों ने नौकरियों की कमी के खिलाफ यह कदम उठाया है.

'सुरक्षा तंत्र और जांच के बावजूद प्रवेश करने में कैसे कामयाब रहे'
उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि देश में स्थिति कितनी गंभीर है. इस तरह के कृत्य के परिणामों और उनके जीवन व भविष्य के लिए खतरे का पता होने के बावजूद, वे (लोकसभा में) कूद पड़े.’’ ठाकरे ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है और यह पता लगाया जाना चाहिए कि वे सभी सुरक्षा तंत्र और जांच के बावजूद प्रवेश करने में कैसे कामयाब रहे.

'क्या सांसदों को जवाब पाने का अधिकार नहीं है?'
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने उन सांसदों के निलंबन की निंदा की जो घटना पर चर्चा की मांग कर रहे थे. कार्यवाही में बाधा डालने के लिए कम से कम 15 विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए संसद से निलंबित कर दिया गया है. ठाकरे ने कहा, "इसका मतलब है कि अगर हमारे सदन में ऐसा कुछ होता है, और हम चर्चा की मांग करते हैं तो हमें निलंबित कर दिया जाएगा. क्या सांसदों को चर्चा करने और जवाब पाने का अधिकार नहीं है?".

ये भी पढ़ें: Maharashtra Naxalite: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget