एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन पर संजय राउत बोले- 'बार-बार सभापति का ध्यान मणिपुर...'

Sanjay Singh Suspended: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी को संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा को लेकर बयान देना चाहिए. इससे उनका बडप्पन और बढ़ जाएगा.

Parliament Monsoon Session: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को पूरे संसद के मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. उनपर सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप लगे हैं. मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की शिकायत पर संजय सिंह को निलंबित  किया गया है. उनके निलंबन पर शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. 

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने संजय सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई पर केंद्र  सरकार पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा, ''संजय सिंह जी का निलंबन संविधान के खिलाफ है. उनका अपराध केवल इतना था कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मणिपुर घटना पर चुप्पी तोड़ने की लिए बोला था. बीजेपी तो बोलती है कि पीएम मोदी जी तो विदेश में देश के सर्वमान्य नेता हैं तो फिर उनको संसद में आकर बयान देने में डर क्यों लग रहा है.''

बढ़ जाएगा पीएम मोदी का बड़प्पन- संजय राउत
संजय राउत ने कहा, ''पीएम मोदी को संसद में आकर मणिपुर घटना पर बयान देना चाहिए. कम से कम 10 मिनट ही संसद में आकर देश को मणिपुर घटना पर जानकारी देनी चाहिए. 5 मिनट लोकसभा और 5 मिनट राज्यसभा में तो बयान देना ही चाहिए. हम चाहते हैं कि संजय सिंह का निलंबन वापस लिया जाए. निलंबन क्यों किया गया? हम बार-बार सभापति का ध्यान मणिपुर की ओर आकर्षित कर रहे थे लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे. इसलिए हमारे पास उनके सामने जाकर बोलने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था. प्रधानमंत्री को चर्चा के लिए आने में क्या दिक्कत है? वे आते हैं तो उनका बड़प्पन और बढ़ जाएगा.''

इसलिए निलंबित हुए संजय सिंह
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भी संजय सिंह के निलंबन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और पार्टी की लीगल टीम इस मामले को देखेगी. दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर भारी हंगामा हो रहा था. मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग करते हुए संजय सिंह सभापति के आसन के पास पहुंच गए. चेतावनी देने के बाद भी संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए और नारेबाजी करते रहे.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: इस बात पर भतीजे रोहित पवार से नाराज हुए अजित पवार, कहा- 'जब मंत्री ने चिट्ठी का जवाब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget