एक्सप्लोरर

Raj Thackeray: परली कोर्ट ने राज ठाकरे पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना, 15 साल पहले के मामले में गिरफ्तारी वारंट की रद्द

Maharashtra Politics: परली कोर्ट ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. जानिए उनके वकील ने क्या कुछ कहा.

Maharashtra Navnirman Sena: मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) कार्यकर्ताओं के भड़काऊ बयानों और पथराव के मामले में परली कोर्ट ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. तदनुसार, राज ठाकरे आज अदालत में पेश हुए. इस बीच इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया है और उन पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस संबंध में बात करते हुए राज ठाकरे के वकील ने कहा, "हमने आज न्यायाधीश को बताया कि राज ठाकरे चिकित्सा कारणों से अदालत में उपस्थित नहीं हो सके. कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया. साथ ही इस मामले में अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी.

जानें क्या है मामला?
लोकसत्ता में छपी एक खबर के अनुसार, अक्टूबर 2008 में, राज ठाकरे को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था. इसका असर पूरे राज्य में महसूस किया गया था. जगह-जगह तोड़फोड़ भी हुई थी. परली के धर्मपुरी प्वाइंट पर एसटी पर पथराव किया गया था. इसमें काफी नुकसान हुआ था. इस घटना के बाद राज ठाकरे और मनसे के कई कार्यकर्ताओं पर प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भड़काऊ बयान देने के आरोप में मामले दर्ज किए गए. इस मामले में परली कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. हालांकि, लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

कोर्ट परिसर में लगी कार्यकर्ताओं की भीड़
परली कोर्ट इलाके में राज ठाकरे के कार्यकर्ता जुटे थे. अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इस समय नारेबाजी नहीं करने का अनुरोध किया था. साथ ही कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया था. राज ठाकरे के कोर्ट में दाखिल होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बिजली कंपनी के इंजीनियर ने काम करवाने के लिए मांगी रिश्वत, एसीबी ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget