एक्सप्लोरर

Maharashtra: बिजली कंपनी के इंजीनियर ने काम करवाने के लिए मांगी रिश्वत, एसीबी ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

Maharashtra ACB: महाराष्ट्र में एसीबी ने बिजली कंपनी के इंजीनियर को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है.

Anti Corruption Bureau: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के एक अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता को मीटर रीडिंग करने वाली एक फर्म के लिए कथित तौर पर ''संतोषजनक'' टिप्पणी करने और अन्य काम करवाने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बुधवार को यह जानकारी दी. फर्म ने मीटर रीडिंग, बिलों के मुद्रण और वितरण का काम किया था और सभी दस्तावेजों को भुगतान के लिए कार्यकारी अभियंता को भेजा था.

ब्यूरो ने पकड़ने के लिए बिछाया जाल
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवी मुंबई शहर में एमएसईडीसीएल के वाशी उप-मंडल कार्यालय में तैनात 47 वर्षीय आरोपी ने भुगतान के वास्ते जमा किए गए बिलों पर ''संतोषजनक'' टिप्पणी करने के लिए उस फर्म के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति से कथित तौर पर 20,000 रुपये की मांग की थी लेकिन बाद में आरोपी ने 15 हजार रुपये में सौदा तय किया. फर्म के कर्मचारी द्वारा एसीबी को लिखित शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को ब्यूरो ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी इंजीनियर को शिकायतकर्ता से पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने बताया कि आरोपी अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

35 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला
महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले भी रिश्वत मांगने का एक दूसरा मामला सामने आया था. इस मामले में आयकर विभाग के एक पूर्व सहायक आयुक्त और एक निरीक्षक को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बीते मंगलवार को एक निजी कंपनी के साझेदार से 35 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई. 52 वर्षीय इंस्पेक्टर सुरेश खेतान को 12.5 लाख रुपये की रिश्वत के बाद दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. खेतान और सह आरोपी राजकुमार भाटिया (56) को सजा सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश एस पी नाइक निंबालकर ने नरमी बरतने से इनकार किया. न्यायाधीश ने कहा, "निस्संदेह, अपराध की प्रकृति गंभीर है. रिश्वत के तौर पर पैसा हड़पने के लिए बेईमान इरादे और आधिकारिक पद का दुरुपयोग खतरनाक है. इसे जांचने की जरूरत है."

ये भी पढ़ें: Maharashtra Egg Price: हर दिन एक करोड़ अंडों की कमी का सामना कर रहा महाराष्ट्र, बढ़ते ठंड के बीच कीमतों ने छुआ आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget