एक्सप्लोरर

जातीय जनगणनान के फैसले पर पंकजा मुंडे का बड़ा बयान, 'बहुत सालों से इस देश के...'

Pankaja Munde on Caste Census: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि बहुत सारे लोगों की आज मेरे पिता की याद आ रही है.

जातीय जनगणना के फैसले पर महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना का जो फैसला केंद्र सरकार ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से लिया है मैं उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूं. बहुत सालों से इस देश के बहुत सारे नेता ये चाहते थे. 

पिता गोपीनाथ मुंडे का किया जिक्र

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में महाराष्ट्र की मंत्री ने कहा, "इसमें एक नाम, मुझे अभिमान है कि मेरे पिता गोपीनाथ मुंडे का था. उन्होंने संसद में इस विषय को भी रखा था. उनका भाषण बहुत वायरल हो रहा है. उनकी याद सबको आ रही है. बहुत सारे नेताओं, बहुत सारे कार्यकर्ताओं और सोशल वर्कर्स की मांग को पीएम मोदी ने न्याय दिया है."

बता दें कि दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र के पिछड़े वर्ग के बड़े नेता माने जाते थे. साल 2010 में लोकसभा में दिया उनका एक भाषण वायरल हो रहा है. इसमें वो कहते हैं, "जनगणना में ओबीसी की गिनती नहीं करना, ओबीसी के सोशल जस्टिस को नकारना है. सरकार सोशल जस्टिस नहीं देना चाहती...पिछले वर्गों के देशभक्ति पर आशंका जताना गलत है."

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

इससे पहले अपने सोशल मीडियो पोस्ट में उन्होंने लिखा, "त्रिवार स्वागत!! देशवासिंयो कि भावनाओं को प्राथमिकता देनेवाले हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकारने ने जातिगत जनगणना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है! इस निर्णय का मैं स्वागत करती हूं."

पंकजा मुंडे ने आगे लिखा, "अनेक दशकोंसे जिस निर्णय के लिए लोकनेता स्व. गोपीनाथराव मुंडे जी समेत अनेक मान्यवरोंने, कई संस्था, संगठनों ने प्रयास किए वह निर्णय आज पूर्ण रूप लेने जा रहा है! इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार का बहुत बहुत आभार!" 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget