एक्सप्लोरर

Palghar Crime News: चोरी का किया विरोध तो 'बदमाशों' ने शख्स को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के प्रयास के दौरान गोली मारकर व्यक्ति को घायल करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस्तेमाल किए गए रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है. पेल्हार थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को सुबह नौ बजकर करीब 45 मिनट पर शानबार नाका इलाके में हुई, जहां आरोपियों ने पीड़ित को देशी रिवॉल्वर से गोली मार दी.

विरोध करने पर मार दी थी गोली
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने 50,000 रुपये की नकदी से भरे बैग को कथित तौर पर चुराने की कोशिश की और पीड़ित के विरोध करने पर उसे गोली मार दी. तीनों आरोपी व्यक्ति को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया और घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी उवेश उर्फ जावेद शमीम खान, रवींद्र अंकुश निगुडकर और सद्दाम करम हुसैन खान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गयी एक देशी रिवॉल्वर, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Maharashtra Political Crisis: क्या बीजेपी की तरफ से कोई प्रस्ताव मिला? एकनाथ शिंदे ने दिया ये जवाब

पांच जून को अचोला थाना क्षेत्र में हुई थी चोरी
बता दें कि 15 जून को महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक घर में सेंध लगाकर 9.75 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. सहायक पुलिस आयुक्त, जोन II पंकज शिरसात ने बताया था कि आरोपी दिलशाद फैयाज शेख ने पांच जून को अचोले थाना क्षेत्र के एक घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और 9.75 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुरा लिया.

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना विधायक नितिन देशमुख गुवाहाटी से वापस महाराष्ट्र लौटे, पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget