एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, जांच के लिए टीमें गठित

Ordnance Factory Bhandara Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अविनाश मेश्राम के रूप में हुई है. 

Bhandara Blast News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में शनिवार सुबह हुए एक विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह फैक्टरी भंडारा शहर के बाहरी इलाके जवाहरनगर में स्थित है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. पुलिस ने मृतक की पहचान 52 वर्षीय अविनाश मेश्राम के रूप में की है लेकिन विस्फोट किस वजह से हुआ, अब तक स्पष्ट नहीं है.

कितने बजे हुआ ब्लास्ट?
फैक्टरी के प्रवक्ता की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'सुबह सवा आठ बजे आयुध निर्माणी भंडारा के एचईएक्स विभाग से विस्फोट की आवाज सुनी गई. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के विभागों के कर्मचारी उस विभाग की ओर भागे और अविनाश मेश्राम को अचेत पड़े देखा.' विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें तुरंत फैक्टरी से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है. इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा
विज्ञप्ति में कहा गया है कि फैक्टरी के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और पेंशन देने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. भंडारा जिले के पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने कहा कि जब मेश्राम विस्फोट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ तार बना रहा था, तभी फैक्टरी परिसर में स्थित भवन में यह दुर्घटना हुई. जवाहरनगर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक सुधीर बोरकुटे ने कहा कि मृतक गोंदिया जिले का रहने वाला था. उन्होंने कहा, ''अब तक मिली जानकारी के आधार पर इस संबंध में दुर्घटनावश मौत होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है.''

जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थल का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: महाराष्ट्र में जश्न का माहौल, डीजे और ढोल की थाप पर थिरके लोग, मराठा आंदोलन को मिली बड़ी सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget