एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने किया जाति जनगणना का ऐलान, नितिन गडकरी बोले- 'यह फैसला...'

Caste Census News: नितिन गडकरी ने जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

Nitin Gadkari on Caste Census: नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में जातिगत जनगणना का फैसला लिया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया आई है. नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा है, "सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने आगामी जनगणना में जाति-आधारित गणना को शामिल करने को मंजूरी दे दी है."

नितिन गडकरी ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCPA की बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. यह फैसला समानता, समावेशन और आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह अधिक प्रतिनिधि और न्यायपूर्ण सामाजिक ढांचे की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है."

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जातिगत गणना का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब हर 10 साल में होने वाला कास्ट सेंसस भी साल 2021 में नहीं हो पाया था. इसपर राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई थी. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही कहती थी कि जातिगत जनगणना करवाकर मानेंगे और आरक्षण में 50 फीसदी सीमा की दीवार भी तोड़ेंगे. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नरेंद्र मोदी सिर्फ चार जातियां बताते थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने कास्ट सर्वे की घोषणा कर दी है.

वहीं, राहुल गांधी ने कहा था कि वह सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं, लेकिन इसकी टाइमलाइन तय की जानी चाहिए. जातिगत जनगणना का काम कबसे शुरू होगा और कबतक पूरा होगा, यह बात बताई जानी चाहिए.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget