एक्सप्लोरर

Caste Census: महायुति में अनबन की अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जातीय जनगणना पर किसके लिए बोले- 'सह भी नहीं सकते'?

Caste Census News: केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है. जाति आधारित जनगणना से देश की बुनियाद किस धागों से बुनी गई है यह स्पष्ट हो जाएगा.

Eknath Shinde on Caste Survey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. जनगणना के फॉर्म में ही जाति का भी कॉलम रखा जाएगा. इस फैसले पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का कहना है कि मोदी सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है.

एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह खबर महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सामने आई. एक तरह से देखा जाए तो यह मोदी सरकार की ओर से देश को सामाजिक न्याय की सौगात ही कही जा सकती है."

'कांग्रेस की हालत सह भी नहीं सकते वाली'- एकनाथ शिंदे
वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "‘संविधान बचाओ’ की ऊटपटांग बातें करने वाली कांग्रेस की हालत अब ‘सह भी नहीं सकते, और कह भी नहीं सकते’ जैसी हो गई है. जाति आधारित जनगणना की केवल दिखावटी मांग करने वाले इस दल ने अपनी सरकार में कभी इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया बल्कि, अपनी वोटबैंक की राजनीति के चलते ऐसी जनगणना को कभी होने ही नहीं दिया."

'PM मोदी ऐतिहासिक निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटे'- एकनाथ शिंदे
वहीं, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं पर संविधान की कॉपी लिए जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा, "हाथ में खाली लाल डायरी लेकर ‘संविधान बचाओ’ के नारे लगाना आसान है, लेकिन कठोर निर्णय लेना हर किसी के बस की बात नहीं. मोदी ने कभी भी ऐसे निर्णय लेने से पीछे हटने का काम नहीं किया है, और यह उसका ताजा प्रमाण है. परमपूज्य महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों का भारत अब भविष्य में आकार लेता दिखाई देगा."

'दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा'- एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा, "जाति आधारित जनगणना से ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ होगा और यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस देश की बुनियाद किन धागों से बुनी गई है. ऐसे निर्णय लेने के लिए साहस चाहिए होता है, लेकिन मोदी ने चुनाव, वोट आदि की परवाह किए बिना सामाजिक न्याय के लिए लगातार साहसी कदम उठाए हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "अनुच्छेद 370, नारी शक्ति वंदन, वक्फ बोर्ड सुधार कानून के बाद अब जातिगत जनगणना का निर्णय लिया गया है. शिवसेना की ओर से हम मोदी सरकार का हृदय से अभिनंदन करते हैं, उनका आभार व्यक्त करते हैं और इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हैं."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget