एक्सप्लोरर

मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनवाई कर रहे NIA कोर्ट के जज को मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Malegaon Blast Case: मालेगांव में हुए बम धमाका मामले की मुंबई की एक विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है. सुनवाई करने वाले जज को जान से मारने की धमकी दी गई है.

Malegaon Blast Case: मालेगांव बम धमाका (Malegaon Blast) मामले की सुनवाई कर रहे कोर्ट को धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट और इसके जज को मिली है. एक अधिकारी ने बताया कि कॉलर ने मामले की सुनवाई कर रहे जज को मारने की धमकी दी. आपको बता दें यह कॉल दीवाली की छुट्टी के समय सेशन कोर्ट के रजिस्ट्रार आफिस में आया था जिसके बाद से कुलाबा पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में NIA भी जांच कर रही है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने दी है.

29 सितंबर 2008 को मालेगांव में मोटरसाइकिल में रखे हुए बम में धमाका हुआ था. इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोग घायल हुए थे. इस घटना को 16 साल हो गए हैं लेकिन अब तक यह मामला सुलझ नहीं पाया है. 

अब तक इस मामले में कई दौर की सुनवाई हुई है. अक्टूबर महीने में मामले की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया था कि इसमें प्रतिबंधित संगठन सिमी का हाथ हो सकता है. प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा था कि विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटनास्थल पर जाने से रोका. हो सकता है कि वे सिमी के सदस्यों को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हों. वकील ने कहा था कि जब भी ऐसी घटना होती है तो स्थानीय लोग पुलिस की मदद करती है लेकिन इस मामले में पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किया गया था.

अभियोजन पक्ष कर रहा यह मांग

वहीं, पिछले दिनों धमाके मारे गए लोगों के परिवारों की ओर से पेश हुए वकीलों शरीफ शेख और शाहिद नदीम ने एनआईए कोर्ट के सामने लिखित दलील पेश की थी और कहा था कि अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के मामले को साबित कर दिया है. ऐसे में आरोपियों को अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कब कितने मुस्लिम विधायक जीते? यहां जानें आंकड़ा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget