एक्सप्लोरर

शरद पवार का बड़ा बयान, '...कहीं मणिपुर जैसी स्थिति महाराष्ट्र में भी न हो जाए', अब संजय राउत ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में ओबीसी और मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे विवाद के बीच शरद पवार के बयान पर संजय राउत ने कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा है, वह सच है और बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले दंगे फैलाना चाहती है.

Sharad Pawar On Manipur: महाराष्ट्र में ओबीसी और मराठा आरक्षण पर जारी विवाद के बीच एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि चिंता है कि कहीं मणिपुर जैसी स्थिति महाराष्ट्र में भी न हो जाए.

नवी मुंबई के वाशी में सामाजिक एकता सम्मेलन के दौरान शरद पवार ने कहा, ''देश की संसद में मणिपुर की चर्चा हुई. दिल्ली में अलग-अलग धर्म, भाषा वाले मणिपुर के लोग हमसे मिले. उन्होंने इसकी दुखद तस्वीर सुनाई. अब पीढ़ियों से साथ रहने वाले लोग परेशान हैं.''

शरद पवार ने क्या कुछ कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने कहा, ''देश में हालात बदलने की जरूरत है. इसके लिए जाति, वर्ण, धर्म सभी को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. इसके लिए यह एकता परिषद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.''

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने मणिपुर में कदम नहीं रखा...उसी तरह महाराष्ट्र में भी कई जगह दंगे होंगे, ऐसे हालात पैदा हो गए हैं. लेकिन हमारा राज्य प्रगतिशील है. यह छत्रपतियों का राज्य है. यहां कोई दंगा नहीं होगा.''

क्या बोले संजय राउत?

शरद पवार के बयान पर अब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के आधार पर महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. शरद पवार ने जो कुछ कहा है, वह सच है और बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले दंगे फैलाना चाहती है.

बीजेपी का वार

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शरद पवार चुनाव से पहले दंगा कराने की भाषा बोल रहे हैं, यह ठीक नहीं है. लोग बुद्धिमान हैं. न कभी ऐसी स्थिति थी और न ही कभी होगी कि महाराष्ट्र के लोग दंगे की हद तक जाएंगे.

बावनकुले ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि उनके मन में क्या है. मराठा-ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वो लोग (विपक्ष) नहीं गए. वो इस मुद्दे पर बोलकर राजनीति कर रहे हैं.''

दिल्ली में IAS कोचिंग हादसे पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अब ये AAP सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget