एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के नए राजनीतिक घटनाक्रम को शरद पवार का आशीर्वाद, राज ठाकरे का बड़ा दावा

Maharashtra: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया कि राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार का आशीर्वाद हासिल हो सकता है.

NCP Political Crisis: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena ) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) का आशीर्वाद हासिल हो सकता है. राज ठाकरे महाराष्ट्र में अजित पवार सहित एनसीपी के नौ विधायकों के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) नीत सरकार में शामिल होने के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, “राज्य में जो हुआ वह बेहद घृणित है. यह महाराष्ट्र के मतदाताओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है.” मनसे प्रमुख ने कहा, “महाराष्ट्र में इन सब चीजों की शुरुआत शरद पवार ने की. उन्होंने पहली बार 1978 में ‘पुलोद’ (पुरोगामी लोकशाही दल) सरकार का प्रयोग किया था. महाराष्ट्र ने पहले कभी ऐसे राजनीतिक परिदृश्य नहीं देखे थे. ये सारी चीजों पवार से शुरू हुईं और पवार पर ही खत्म हो गईं.”

राज ठाकरे का बड़ा दावा
उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाक्रम के पीछे खुद शरद पवार हो सकते हैं. राज ठाकरे ने कहा, “प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वाल्से-पाटिल और छगन भुजबल उनमें से नहीं हैं, जो (अपने दम पर और शरद पवार के आशीर्वाद के बिना) अजित पवार के साथ जाएंगे.” वहीं सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि एनसीपी में बगावत के बाद वह बहुत असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने सांसद पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के लिए शरद पवार से मुलाकात की. लेकिन पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात और अपने मन की बात कहने के बाद उन्होंने फैसला बदल लिया.

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जिन नेताओं ने ये फैसला लिया है वो 30 से 35 साल से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं. ऐसे नेता हैं जो कुछ लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके बारे में बात करना उचित नहीं होगा, लेकिन मुझे उनके शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

Maharashtra Political Crisis: 'NCP में फूट के बाद पार्टी छोड़ना चाहता था, लेकिन शरद पवार से मिलने पर मन बदल गया': कोल्हे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget