एक्सप्लोरर

NCP नेता सचिन कुर्मी मर्डर केस में SIT गठित करने का ऐलान, मंत्री योगेश कदम ने दिया ये भरोसा

Sachin Kurmi Murder Case: महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने एनसीपी नेता सचिन कुर्मी की हत्या को लेकर कहा कि हमने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में मकोका के तहत कार्रवाई की

मुंबई के भायखला इलाके में NCP के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी की हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी. वहीं अब महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने विधान परिषद में इस हत्या को लेकर विशेष जांच दल (SIT) के गठन की घोषणा की है. यह घोषणा तब की गई जब कुर्मी के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष ने भी सदन में इस मुद्दे पर आवाज उठाई.

NCP के नेता और विधायक (MLC) पंकज भुजबल ने इस मामले पर विधान परिषद में सवाल उठाते हुए कहा, ''हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की अभी तक जांच नहीं की गई है, उल्टा सचिन कुर्मी के बेटे को कॉलेज जाते समय धमकाया गया, सीडीआर रिपोर्ट की अभी तक जांच नहीं की गई है. पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है.'' भुजबल ने एसआईटी से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.

'सचिन की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

इस पर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, ''हमने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में मकोका के तहत कार्रवाई की है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना वित्तीय विवाद के कारण हुई. हालांकि बाकी आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर आरोपी के रूप में दर्ज नहीं किया गया है. पूरी जांच की जाएगी. सीडीआर रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच भी की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.''

सचिन की हत्या में किसी राजनीतिक दुश्मन का हाथ- अंबादास

विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी इस मामले में गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, ''सचिन कुर्मी को जो धमकी दी गई थी कि मैं तुम्हें ऊपर भेज दूंगा वह हत्या से पहले ही हुई थी. इसमें किसी राजनीतिक दुश्मन का हाथ होने का संदेह है. फिर भी, संबंधित आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि पुलिस अधिकारियों को उसी दिन फोन आया था.''

सचिन कुर्मी के परिवार का क्या है आरोप?

सचिन कुर्मी के परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने जानबूझकर हत्या के बाद भी मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया है. परिजनों ने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया. 

4 अक्टूबर 2024 को सचिन कुर्मी की हुई थी हत्या

बता दें कि मुंबई के भायखला इलाके में रहने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष और छगन भुजबल के करीबी सचिन कुर्मी की 4 अक्टूबर 2024 को तेज धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. 4 अक्टूबर 2024 को आधी रात को सचिन कुर्मी भायखल स्थित म्हाडा कॉलोनी गए, इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इसमें कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कुर्मी खून से लथपथ पड़े थे. पुलिस तुरंत उसे अपनी गाड़ी में इलाज के लिए जे.जे.अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज से पहले ही कुर्मी की मौत हो गई.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget