एक्सप्लोरर

छगन भुजबल को अचानक कैबिनेट में क्यों किया गया शामिल? सामने आई वजह, विभाग के सवाल पर दिया ये बयान

Chhagan Bhujbal News: लंबे इतंजार के बाद मंत्री बनाए गए अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा कि जब अंत अच्छा होता है, तो सब ठीक होता है. उन्होंने इस दौरान मंत्रालय मिलने के सवाल पर भी बयान दिया.

Chhagan Bhujbal Maharashtra Cabinet Portfolio: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार (20 मई) को मंत्री पद की शपथ ली. अब देखना होगा कि उन्हें कौन सा विभाग मिलता है. मंत्रालय के सवाल पर भुजबल ने कहा कि विभाग को लेकर कोई मतभेद नहीं है, कोई भी विभाग मिलता है उसको संभालेंगे. इसको कोई लालसा नहीं है.

छगन भुजबल ने कहा, '' 1991 से लेकर मंत्री बनते आया हूं, लगभग सभी मंत्रालय संभाले हैं, मेरे पास गृह विभाग भी रहा है. विभाग पर फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार लेंगे.'' 

ऑल इज वेल- छगन भुजबल

भुजबल ने कहा, ''ऑल इज वेल, मैं मुख्यमंत्री फडणवीस साहब, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का आभारी हूं. जब अंत अच्छा होता है, तो सब ठीक होता है.''

शपथ की खबर ने चौंकाया

छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर सामने आने के बाद, पर्दे के पीछे क्या हुआ इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया. ना ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेतृत्व की ओर से और ना ही खुद छगन भुजबल की ओर से अंतिम क्षण तक इस विषय पर कोई संकेत दिया गया था. 

खुद छगन भुजबल ने शपथ से पहले कहा कि उन्हें सिर्फ एक पंक्ति का संदेश मिला – “आपको राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है. मंत्री पद की शपथ मंगलवार सुबह दस बजे होगी.” 

छगन भुजबल 77 साल के हैं. वे पिछले चार-पांच दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति की घटनाओं के साक्षी और भागीदार रहे हैं. इसलिए जब दिसंबर में महायुती सरकार का शपथग्रहण हुआ और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया, तो कई लोगों को यह चौंकाने वाला लगा.

क्यों कैबिनेट में मिली जगह?

इसके बाद छगन भुजबल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेतृत्व में शामिल अजित पवार, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की खुलकर आलोचना की थी. इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने संयम और नरमी का रुख अपनाया.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद उन्होंने पद के लिए इंतजार किया. उन्होंने तब दावा किया था कि उन्हें राज्यपाल बनने और राज्यसभा जाने का भी ऑफर मिला था. छगन भुजबल ने कहा कि मुझे किसी राज्य का राज्यपाल बनाना मेरे मुंह पर ताला लगाने जैसा होगा. 

अब आगामी निकाय चुनावों में छगन भुजबल जैसे ओबीसी के बड़े नेता को दूर रखने से राजनीतिक नुकसान हो सकता था. इसलिए चर्चा है कि अजित पवार और महायुती सरकार को नियंत्रित करने वाले नेताओं ने समय रहते उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया.

छगन भुजबल को अचानक कैबिनेट में क्यों किया गया शामिल? सामने आई वजह, विभाग के सवाल पर दिया ये बयान
 

छनंजय मुंडे की जगह बने मंत्री
अजित पवार के करीबी और एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने इसी साल मार्च में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह एनसीपी के कोटे से भुजबल मंत्री बने हैं. माना जा रहा है कि उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिल सकता है. 

छगन भुजबल के मंत्री बनने पर उप-मुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बधाई दी. अजित पवार ने एक्स पर लिखा, ''मंत्री पद की शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने मुझसे शिष्टाचार भेंट की. उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी.''


छगन भुजबल को अचानक कैबिनेट में क्यों किया गया शामिल? सामने आई वजह, विभाग के सवाल पर दिया ये बयान

क्या बोली बीजेपी?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "छगन भुजबल जी पहले भी मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं.मैं उनको बहुत बधाई देता हूं. उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा."

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और मंत्री बावनकुले ने कहा, ''मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को, एनसीपी नेता छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद देता हूं. मुझे विश्वास है कि छगन भुजबल मजबूती के साथ विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को पूरा करने में हमारा साथ देंगे."

बता दें कि उप-मुख्यमंत्री रह चुके छगन भुजबल को ईडी ने  मार्च , 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. उन्हें 4 मई 2018 को जमानत मिली. भुजबल पर कथित तौर पर पद के दुरुपयोग और राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप लगा था. तब बीजेपी ने भुजबल पर जमकर निशाना साधा था.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget