एक्सप्लोरर

शरद पवार और अजित पवार एक बार फिर दिखे साथ, एक हफ्ते में दूसरी मुलाकात, सामने आईं तस्वीरें

Sharad Pawar & Ajit Pawar Meeting: सातारा में शरद पवार और अजित पवार एक मंच पर साथ नजर आए, जिससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. रयत शिक्षण संस्था की बैठक में नई शैक्षणिक पहलों की घोषणा की गई.

Sharad Pawar and Ajit Pawar Meeting: महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा का विषय बने शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar), जब दोनों नेता शनिवार (12 अप्रैल) को सातारा में एक ही मंच पर नजर आए. यह इस हफ्ते में दूसरी बार था जब चाचा-भतीजे एक दूसरे से मिले. 

इससे पहले गुरुवार (10 अप्रैल) को शरद पवार ने अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की सगाई समारोह में हिस्सा लिया था, जय पवार और ऋतुजा पाटील की सगाई पुणे में अजित पवार के फार्महाउस में हुई थी.

गौरतलब है कि साल 2023 में अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थए. तब उन्होंने सियासी हलचल मचा दी थी. इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी बनी रही.

शरद पवार ने शेयर कीं भतीजे के साथ वाली तस्वीरें
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार को सातारा के छत्रपति शिवाजी कॉलेज में रयत शिक्षण संस्था की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. शरद पवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि संस्था अब एक मासिक पत्रिका 'रयत' शुरू करेगी, जिसमें शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, साहित्य, खेल, सामाजिक मुद्दे, कला-संस्कृति और वैश्विक मामलों पर लेख प्रकाशित किए जाएंगे.

इसके अलावा, बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसे उन्नत कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सातारा में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने की योजना भी बनी है. शरद पवार ने कहा, "मैं, संस्था के अध्यक्ष के रूप में, प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं. हम आगे भी कई दूरदर्शी पहल करेंगे."

राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पवार परिवार के भीतर यह मेल-जोल आने वाले चुनावों से पहले सियासी संकेत भी दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget