एक्सप्लोरर

अजित पवार की NCP ने नवाब मालिक की बेटी को दिया टिकट, क्या महायुति में बढ़ेगी टेंशन?

Sana Malik News: मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट नवाब मलिक का गढ़ है. इस बार वाब मलिक अजित पवार गुट के साथ नजर आ रहे हैं, ऐसे में एनसीपी ने उनकी बेटी को टिकट दिया है.

Nawab Malik Daughter: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट ने मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा से नवाब मालिक की बेटी सना मलिक शेख को टिकट दिया है. सना मलिक 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी.

बता दें कि नवाब मलिक के एनसीपी में सक्रिय रहने को लेकर बीजेपी असहज दिखती रही है. खुद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इसको लेकर आपत्ति जता चुके हैं. इस बीच अजित पवार ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. उसका मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) गठबंधन एमवीए से है.


अजित पवार की NCP ने नवाब मालिक की बेटी को दिया टिकट, क्या महायुति में बढ़ेगी टेंशन?

NCP की प्रवक्ता हैं सना मलिक

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के पूर्व करीबी नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं और वो इस समय जमानत पर बाहर हैं. अजित पवार ने सना मलिक को पिछले दिनों प्रवक्ता नियुक्त किया था. वो अणुशक्ति नगर विधानसभा में लगातार सक्रिय नजर आ रहीं थी.

कब-कब विधायक चुने गए नवाब मलिक?

नवाब मलिक पांच बार के विधायक हैं. वो 1996, 1999 और 2004 में नेहरू नगर विधानसभा से विधायक चुने गए. इसके बाद 2009 में अणुशक्ति नगर से विधायक चुने गए. हालांकि उन्हें 2014 में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. फिर 2019 में इसी सीट से विधायक चुने गए.

दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने के आरोप

नवाब मलिक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में एनसीपी के कोटे से मंत्री बने थे. इसी दौरान एनसीबी के अधिकारी रहे समीर वानखेड़े से उनका काफी विवाद हुआ. बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें 23 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया. उनपर देवेंद्र फडणवीस ने दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने के आरोप लगाए. बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

MVA में सीटों के विवाद को सुलझा पाएंगे बालासाहेब थोराट? शरद पवार के बाद अब उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget