एक्सप्लोरर

MVA में सीटों के विवाद को सुलझा पाएंगे बालासाहेब थोराट? शरद पवार के बाद अब उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाडी में शामिल कांग्रेस और शिवसेना (यूटीबी) में सीटों को लेकर खींचतान चली रही है. इसे सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बालासाहेब थोराट को जिम्मेदारी सौंपी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाविकास अघाडी में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेच अभी निकल नहीं पाया है. सीट शेयरिंग के मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को सौंपी गई है. नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बीच उपजे विवाद के बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से बालासाहेब थोराट को जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है. 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बालासाहेब थोराट आज (मंगलवार) शरद पवार के घर मिलने पहुंचे. यहां सीट शेयरिंग को लेकर उनकी पवार से लंबी बातचीत हुई. थोराट ने कहा कि वे उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करने के लिए जाएंगे, उनके बीच मतभेद नहीं है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नाना पटोले को हटाकर उन्हे नहीं भेजा गया, बल्कि वो सर्वसम्मति से बातचीत के लिए आए हैं.

96 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल
वहीं कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि उनकी तरफ से विधानसभा चुनाव में 96 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है. बाकी बची हुई सीटों पर मंगलवार को चर्चा की जाएगी. ये 96 सीटें वे हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है और इन्हें एमवीए की अंतिम लिस्ट में शामिल किए जाने की संभावना है.

वहीं नाना पटोले ने दोहराया कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर एमवीए में कोई मतभेद नहीं है. बीजेपी जानबूझकर विपक्षी दलों के बारे में ऐसी गलतफहमियां फैला रही हैं. विधानसभा चुनाव में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा. बीजेपी हार के डर से ऐसे खेल खेल रही है. पूरा एमवीए एकजुट है और महायुति को उखाड़ फेंकने के लिए मिलकर काम कर रहा है.

बालासाहेब थोराट उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात 
वहीं शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि उनके साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की जा रही है. सबकुठ ठीक-ठाक है कुछ सीटों पर मतभेद है, वो जल्द सुलझ जाएगा. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट आज उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. आज रात तक सीटों का बंटवारा हो सकता है.

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की कथित मुलाकात की खबरों पर संजय राउत ने कहा कि ऐसी ख़बरें फैलाने की बीजेपी ने सुपारी ली है. बीजेपी डरी हुई है. हमारी लड़ाई महाराष्ट्र को लूटने वालों के खिलाफ है. लूटने वालों के साथ हमारा नाम जोड़कर डर दिख रहा है. ये बहुत हास्यास्पद बात है कि उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के बीच पुलिस ने नोटों से भरी गाड़ी पकड़ी, संजय राउत ने किया बड़ा दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget