एक्सप्लोरर

नवाब मलिक की बेटी सना मलिक के खिलाफ शिंदे गुट ने उतारा था उम्मीदवार, अब आई ये बड़ी खबर

Anushakti Nagar Assembly Seat: अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से सीएम एकनाथ शिंदे ने अविनाश राणे को मैदान में उतारा था. अब राणे ने नामांकन वापस ले लिया है.

मुंबई के अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से शिंदे गुट ने अपने उम्मीदवार अविनाश राणे का नामांकन वापस ले लिया है. इस सीट से अजित पवार गुट से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक चुनाव लड़ रही हैं. महायुति ने यह किया है कि एलायंस से एक ही उम्मीदवार हो. महाराष्ट्र में नामांकन वापस लेने की समयसीमा सोमवार (4 नवंबर) दोपहर तीन बजे तक थी.

विधानसभा चुनावों के लिए कुल 10 हजार 900 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 1654 उम्मीदवारों के नामांकन अमान्य पाए गए. कुल 9 हजार 260 नामांकन स्वीकार किए गए. इनमें से 983 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस तरह से अब विधानसभा चुनावों के लिए 8272 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं, जिनकी किस्मत का फैसला राज्य की जनता को करना है. 

सोमवार को सभी राजनीतिक दलों ने बागियों और नाराज नेताओं को मनाने की पूरी कोशिश की. उनकी कोशिश रंग भी लाई. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सोमवार को मुंबई की बोरीवली विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की. बीजेपी नेता विश्वजीत गायकवाड़ ने उदगीर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया.

अंधेरी पूर्व सीट से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा ने नामांकन वापस लिया. शिवसेना से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बतौर निर्दलीय लड़ने का फैसला किया था.

जालना सीट पर शिंदे गुट के अर्जुन खोत्कर के खिलाफ बीजेपी के भास्कर दानवे ने अपना नाम वापस लिया. नागपुर पश्चिम सीट पर बीजेपी के सुधाकर कोहले के खिलाफ बीजेपी के बागी नरेश बरडे ने नामांकन वापस लिया.पुसाद यवतमाल सीट पर अजित पवार गुट के इन्द्रानिल नाइक के खिलाफ बागी ययाति नाइक ने नामांकन वापस लिया.

महाराष्ट्र की वो सीटें जहां बेहद रोचक है मुकाबला, कांटे की टक्कर की उम्मीद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget