एक्सप्लोरर

‘महाराष्ट्र में अजित पवार बनेंगे किंगमेकर, बहुमत...’, NCP नेता नवाब मलिक का बड़ा दावा

Maharashtra Election 2024: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि अजित पवार के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी. सरकार बनाने में अजित पवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राज्य में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांटे का मुकाबला है, बहुमत किसको मिलेगा पता नहीं, लेकिन बिना अजित पवार की मर्जी से कोई सरकार नहीं बन सकती. राज्य में कौन किसके साथ जाएगा कोई पता नहीं, नतीजे के बाद कुछ भी हो सकता है उसमें अजित पवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने आगे कहा कि तमाम विरोधों के बाद भी मैं अजित पवार की पार्टी से चुनाव मैदान में हूं. समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी भी मेरे खिलाफ मैदान में है. लोग मुझे आतंकवादी और द्रेशद्रोही कहते थे, लेकिन मैं आरोपों से घबराता नहीं हूं. मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था इसलिए मेरी बेटी मेरा पूरा काम देखती थी. लेकिन मानखुर्द-शिवाजी नगर की जनता मांग कर रही थी इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया.

‘नवाब मलिक बनाम सभी होगा मुकाबला’ 
इससे पहले भी एनसीपी नेता मलिक की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मैं चुनाव लडूंगा तो बीजेपी और शिवसेना विरोध करेगी. लेकिन जिस तरफ से पार्टी ने मुझपर भरोसा जताया और मुझे टिकट दिया मैं पूरी ताकत से चुनाव लडूंगा. जिस तरीके से विरोध के बावजूद मुझे टिकट दिया गया उसे देखकर लगता है कि सोच-समझकर फैसला लिया गया है. उन्होंने अजित पवार का आभार जताते हुए कहा कि यहां मुकाबला नवाब मलिक बनाम सभी होने वाला है. 

‘मानहानि का मुकदमा करूंगा’
वहीं शनिवार को पीटीआई से बातचीत के दौरान मलिक ने खुद का नाम अंडरवर्ल्ड से जोड़े जाने पर आपत्ति जताई. इसके साथ ही चेतावनी दी कि अब अगर किसी ने मेरा नाम दाऊद के साथ जोड़ा तो मैं मानहानि का मुकदमा करूंगा. उन्होंने कहा जिस तरफ से मेरे साथ दाऊद का नाम जोड़ा जा रहा है मुझे आतंकवादी बोलने का काम किया जा रहा है. चाहे वो कितना भी बड़ा पत्रकार, चैनल या मीडिया हाउस या फिर कोई नेता हो. सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: मुंबई में CM योगी को धमकी देने वाली महिला का चला पता, ATS ने नहीं किया अरेस्ट, जांच में बड़ा खुलासा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget