एक्सप्लोरर

Navi Mumbai: नवी मुंबई के कई इलाकों से 24 घंटे में छह बच्चे लापता, एक का ही चला पता, अपहरण का केस दर्ज

Navi Mumbai Kidnaping News: नवी मुंबई में 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए हैं. इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है.

Navi Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए और उनमें से एक का पता लगा लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के नाबालिग बच्चे तीन से चार दिसंबर के बीच लापता हुये. एक अधिकारी ने बताया कि छह बच्चों में से सोमवार को कोपरखैरने से लापता हुआ एक 12 वर्षीय लड़का बाद में ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिल गया और उसे परिवार को सौंप दिया गया.

कहां से कितने बच्चे हुए लापता?
अन्य मामलों की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कलंबोली इलाके की एक 13 वर्षीय लड़की रविवार को अपने सहपाठी के जन्मदिन समारोह में गई और वापस नहीं लौटी. एक अन्य मामले में, पनवेल की एक 14 वर्षीय लड़की रविवार को अपने दोस्त के घर एक धार्मिक सभा में गई और वापस घर नहीं आई. कामोठे इलाके में 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को अपने घर से बाहर गई थी और उसके बाद लापता हो गई. एक अन्य 13 वर्षीय लड़की सोमवार को स्कूल के लिए रबाले इलाके में अपने घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी. 

अपहरण का मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, रबाले का एक 13 वर्षीय लड़का सोमवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय में गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस थानों में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. ये मामला जब से सामने आया है तबसे पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है. पुलिस इस मामले का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही बच्चे का पता चला है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: गले मिलने के बाद थपथपाई बहन की पीठ, पंकजा मुंडे और धनंजय के बीच खत्म हुआ विवाद? तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget