एक्सप्लोरर

Navi Mumbai: शादी का दवाब बना रही थी महिला, छुटकारा पाने के लिए गार्ड ने कर दी हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

Navi Mumbai Murder News: नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया है. आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी में कार्यरत 40 वर्षीय सुरक्षा गार्ड ने एक विवाहित महिला की कथित रूप से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने गुरूवार को बताया कि आरोपी के महिला के साथ अवैध संबंध थे. आरोपी राजकुमार बाबूराम पाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि महिला पाल पर बार-बार शादी के लिये दबाव डाल रही थी जिससे तंग होकर वह उससे छुटकारा पाना चाहता था.

12 फरवरी को अज्ञात महिला का शव मिला
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ कोलेकर ने कहा कि 12 फरवरी को अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच थी. महिला का शव ठाणे जिले में नवी मुंबई शहर के कोपरखैरन इलाके में एक सोसाइटी के पास झाड़ियों में मिला था. उन्होंने कहा कि महिला की ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी और सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था.कोपरखैरन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं 201 (अपराध का सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया.

सुरक्षा गार्ड से था प्रेम संबंध
अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में मिले शव और मुंबई से सटे ट्रॉम्बे थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिली सूचना के मेल खाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच बढ़ाई. पुलिस ने लापता महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. अधिकारी ने कहा कि उसके पति ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के मानखुर्द इलाके में सफाईकर्मी का काम करती थी और लापता हो गई थी. पुलिस को बाद में पीड़ित का मोबाइल फोन मिला और पता चला कि महिला का सुरक्षा गार्ड पाल के साथ प्रेम संबंध था. अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने पर पाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि महिला उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी.

पुलिस ने बताया कि इससे तंग आकर सुरक्षा गार्ड ने उससे छुटकारा पाने का फैसला किया. जिस सोसाइटी में वह काम करता था, उसके नजदीक एक स्थान पर उसने महिला को बुलाया और कथित रूप से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Bypoll 2023: 'ईडी के इशारे पर नाचने लगे हैं बातूनी तोते'; मनसे के बीजेपी को समर्थन देने पर एनसीपी की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget