एक्सप्लोरर

Maharashtra: नांदेड़ में कोचिंग टीचर ने की 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, लोगों ने किया तोड़फोड़

Maharashtra Crime: नांदेड़ की भाग्यनगर पुलिस ने बताया कि सोमवार को भाग्यनगर के एक निजी कोचिंग सेंटर में टीचर के खिलाफ एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra Crime News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ से नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. नादेंड़ में एक कोचिंग सेंटर में टीचर ने एक 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने पूरे कोचिंग सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एट्रोसिटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि टीचर की उम्र 55 साल है. इस घटना को लेकर भाग्यनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर रामदास शेंडगे ने कहा कि सोमवार को भाग्यनगर के एक निजी कोचिंग सेंटर में टीचर नागेश जाधव के खिलाफ एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और आगे की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एक सितंबर की शाम पीड़ित नाबालिग बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. इसके बाद पीड़िता के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में की. वहीं दो सितंबर की सुबह स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर पहुंचकर तोड़फोड़ की.

बता दें इससे पहले बदलापुर के एक स्कूल में चार साल की दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था. इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में आक्रोश था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. राज्य सरकार ने अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

ये भी पढ़ें- Eknath Khadse: एकनाथ खडसे बदलेंगे पाला! क्यों कहा- 'कुछ दिन और इंतजार करूंगा, फिर लूंगा बड़ा फैसला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget