एक्सप्लोरर

हार का इफेक्ट! सियासी फैसला लेने के मूड में नाना पटोले, आलाकमान को लिखी चिट्ठी

Nana Patole News: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर बताया है कि वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के पद से मुक्त होना चाहते हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और आलाकमान को इसके पीछे का कारण पता है.

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर बताया है कि वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) प्रमुख के पद से मुक्त होना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 4 साल पूरे कर लिए हैं, इसलिए अब मुझे पदमुक्त करने का समय आ गया है.''

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन रहा खराब

कांग्रेस, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) का घटक है. पार्टी ने महाराष्ट्र में 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन इनमें से केवल 16 पर जीत हासिल की. एक समय था जब राज्य का पार्टी में दबदबा था लेकिन इस चुनाव में पार्टी ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया. राज्य में पार्टी के कई शीर्ष नेता अपने विधानसभा क्षेत्रों में जीत बरकरार रखने में विफल रहे. हालांकि, पटोले भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र में मात्र 208 मतों से विजयी रहे. 

महाविकास अघाड़ी के घटक दल उद्धव गुट की शिवसेना को 20 सीटों पर जीत मिली थी. इसके साथ ही शरद पवार गुट एनसीपी (SP) को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई. एमवीए को कुल 46 सीटों पर जीत मिली.

महायुति गठबंधन को कितनी सीटों पर मिली जीत?

उधर, महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटों पर शानदार जीत हासिल की. बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद पांच दिसंबर को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Cabinet Expansion: शिवसेना के कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री? देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget