एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...', कांग्रेस नेता नाटा पटोले का महायुति पर हमला

Nana Patole News: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बार फिर से राज्य की महायुति सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र को भी घेरा.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले एक बार फिर राज्य की देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र और चुनाव आयोग की वजह से राज्य में महायुति की सरकार बन पाई है. उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर जनादेश की चोरी करने का भी आरोप मढ़ा. 

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ''महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग और केंद्र में बैठे आकाओं की वजह से सत्ता में आई है. यह सरकार जनादेश की चोरी करके बनाई गई है. कल ही चुनाव आयोग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वह अब कोई जानकारी नहीं देगी, इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है."

नाना पटोले ने चुनाव परिणाम पर पहले भी उठाए सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत एमवीए के नेता लगातार महायुति में शामिल पार्टियों पर हमलावर हैं. पटोले ने पहले भी कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यहां की जनता काफी हैरान हुई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि किसान महायुति से नाराज था. महंगाई से आम आदमी, और बेरोजगारी से युवा नाराज हैं. इतना सब होते ही यह सरकार कैसे आई?

ईवीएम के आधार पर खेल- नाना पटोले

उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि लोकतंत्र में बीजेपी ने लोगों के वोट का अधिकार भी खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, ''चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर इस देश के लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े खून करने का काम कर रहे हैं. यह भावना जनता के मन में हैं. ईवीएम के आधार पर खेल चल रहा है.''

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने 21 दिसंबर को कहा कि विपक्ष ने सत्र के दौरान किसानों, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे उठाए. उन्होंने दावा किया कि नवनियुक्त मंत्रियों में से 65 प्रतिशत दागी हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनी है. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम बने हैं.

ये भी पढ़ें:

लंबे समय बाद साथ आए ठाकरे बंधु, मुंबई में साथ खड़े दिखे उद्धव और राज ठाकरे, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget