एक्सप्लोरर

RSS बोली- औरंगेजब की प्रासंगिकता नहीं, CM फडणवीस बोले, 'कब्र से ढूंढकर...', नागपुर हिंसा 10 बड़ी बातें

Nagpur Violence News: महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मामले में 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है. मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हो चुकी है.

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने जोर दिया को इस हिंसा के पीछे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. इस बीच पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया. इस पर हिंसा को भड़काने का आरोप है. वहीं, महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ाने वाले औरंगजेब विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी प्रतिक्रिया सामने आई. पढ़ें अब तक की दस बड़ी बातें.

1. विधानसभा में CM फडणवीस का बयान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि हिंसा के पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर वो कब्र में छुपे होंगे तो वहां से भी खोजकर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि जानबूझकर ये अफवाह फैलाई गई कि आयत वाली चादर को जलाया गया. जबकि ऐसा नहीं हुआ. 

2. RSS ने औरंगजेब विवाद पर क्या कहा?

औरंगजेब विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार (19 मार्च) को पहली प्रतिक्रिया दी. RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने कहा कि औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता नहीं है. इसके साथ ही कहा कि हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं.


RSS बोली- औरंगेजब की प्रासंगिकता नहीं, CM फडणवीस बोले, 'कब्र से ढूंढकर...', नागपुर हिंसा 10 बड़ी बातें

3. RSS के बयान का स्वागत

महाराष्ट्र के विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) ने आरएसएस के बयान का स्वागत किया. उद्धव गुट के सांसद अरविंद और शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि देर से ही सही लेकिन आरएसएस का बयान सही है. हम इसका स्वागत करते हैं.

4. मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी

पुलिस ने नागपुर हिंसा के बाद से फरार चल रहे फहीम शमीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया. 21 मार्च तक कोर्ट ने उसे कस्टडी में भेज दिया. माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नेता फहीम खान के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों का एक समूह सोमवार को गणेशपेठ पुलिस थाने के बाहर अवैध रूप से इकट्ठा हुआ था. आरोप है कि उसने दंगा भड़काने के उद्देश्य भीड़ को जमा किया.

5. 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर

नागपुर हिंसा मामले में अभी तक 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 100 से 200 लोगों की पहचान भी की है. पुलिस सीसीटीव फुजेट खंगाल रही है.

6. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सरेंडर

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिया. इसके कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत भी मिल गई. इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ औरंगजेब की कब्र के विवाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी.


RSS बोली- औरंगेजब की प्रासंगिकता नहीं, CM फडणवीस बोले, 'कब्र से ढूंढकर...', नागपुर हिंसा 10 बड़ी बातें

7. महिला पुलिसकर्मी को निर्वस्त्र करने की कोशिश

नागपुर हिंसा मामले पुलिस ने बताया कि उप्रदवियों ने महिला कॉन्सटेबल को छूने की कोशिश की. भीड़ ने पुलिसकर्मी को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, कॉन्सटेबल की तरफ भीड़ ने आपत्तिजनक इशारे किए और अश्लील टिप्पणियां की. 

8. विपक्ष का हमला

नागपुर हिंसा को लेकर विपक्ष का हमला जारी है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये बहुत ही दुख की बात है कि लॉ एंड ऑर्डर पुलिस के साथ में नहीं है. कानून-व्यवस्था मुख्यमंत्री के पास है जो विफल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कानून और व्यवस्था पुलिस के हाथ में होती तो ये घटनाएं नहीं होतीं.

9. भालदारपुरा में सर्च ऑपरेशन 

नागपुर पुलिस के डीसीपी राहुल मदने ने बताया कि  भालदारपुरा इलाके में सर्च ऑपरेश चलाया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन घरों को चिह्नित कर लिया है जहां से हिंसा वाले दिन पुलिस के ऊपर पत्थरवाजी की गई थी.


RSS बोली- औरंगेजब की प्रासंगिकता नहीं, CM फडणवीस बोले, 'कब्र से ढूंढकर...', नागपुर हिंसा 10 बड़ी बातें

10. नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ रवींद्र सिंघल ने बताया कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और जांच में मदद मिल रही है. उन्होंने बताया कि हम इस बात का भी जायजा ले रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरे कैसे क्षतिग्रस्त हुए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget