एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले आज MVA की अहम बैठक, क्या सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?

MVA Meeting: महाविकास अघाड़ी ने आज एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में शरद पवार और उद्धव ठाकरे समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे. ये बैठक 12 बजे होगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में हाल ही की राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं के मद्देनजर महाविकास अघाड़ी (MVA) की एक महत्वपूर्ण बैठक उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के 'मातोश्री' आवास पर आयोजित की जाएगी. इस बैठक में शरद पवार (एनसीपी अध्यक्ष), नाना पटोले (कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष) और संजय राउत (सांसद) शामिल होंगे. बैठक का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित है. इसके अलावा, महाविकास अघाड़ी के नेता सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में स्थित राजकोट किले का भी दौरा करेंगे.

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
इस बैठक में महाविकास अघाड़ी राज्य की हालिया राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय कर सकती है. चर्चा का प्रमुख कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, और राज्य में घटित हालिया गंभीर घटनाओं पर होगा. विशेष रूप से बदलापुर की घटना और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर विचार किया जाएगा.

विपक्ष ने लगाए ये आरोप
मालवन के राजकोट किले में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छत्रपति शिवाजी महाराज की हाल ही में स्थापित मूर्ति का ढह जाना भी इस बैठक का एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा. विपक्ष का आरोप है कि मूर्ति का घटिया निर्माण हुआ था, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के महज आठ महीने बाद ही यह घटना घटी. इस मुद्दे पर महाविकास अघाड़ी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन की योजना बना रही है.

चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
बैठक के बाद महाविकास अघाड़ी की आगामी कार्ययोजना और भूमिका पर निर्णय लिया जाएगा. मालवन में एक मार्च का आयोजन भी किया गया है, जिसमें शरद पवार, जयंत पाटिल, विजय वडेट्टीवार, अंबादास दानवे, आदित्य ठाकरे, वैभव नाइक और विनायक राउत जैसे प्रमुख नेता भाग लेंगे. इसके पूर्व, कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने भी मालवन में राजकोट किले का दौरा किया और मूर्ति गिरने की जगह का निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे के गढ़ में बीजेपी की दही हांडी, अफजल खान हत्याकांड का किया नाट्य रूपांतरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget