एक्सप्लोरर

Mumbai: मॉडल से कहा कपड़े उतारो, फिर एक शिकायत पर अश्लील फिल्मों के रैकेट का हुआ भंडाफोड़

Mumbai Crime News: एक 29 साल की महिला जो मॉडल और एक्ट्रेस बनना चाहती थी, उसकी एक शिकायत ने अश्लील फिल्मों के रैकेट का भंडाफोड़ करवा दिया. इस मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है.

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में अश्लील फिल्मों के एक और रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार तीन और अन्य लोगों की तलाश जारी है. रिपोर्ट के अनुसार, 29 नवंबर को चारकोप पुलिस स्टेशन में एक 29 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री बनने की चाहत रखने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अश्लील फिल्मों के रैकेट का भंडाफोड़ किया.

महिला ने शिकायत में बताया था कि उसे एक वेब सीरीज के लिए 'बोल्ड' सीनों की आड़ में निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया गया था. लेकिन जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो निमार्ता-निर्देशक यास्मीन खान और उसके सहयोगियों अनिरुद्ध जांगड़े, अमित पासवान और एक आदित्य ने उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी.

Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर शरद पवार बोले- 'अगले 24 घंटे में हालात नहीं सुधरते हैं तो...'

मॉडल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिरुद्ध जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं. संयोग से यास्मीन खान को साल 2020 में एक अश्लील फिल्मों के रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. शिकायतकर्ता ने छोटे-छोटे विज्ञापन किए हैं. वह एक फिल्म निमार्ता राहुल पांडे के पास पहुंची थी.

राहुल पांडे ने उन्हें एक शर्त के साथ एक रोल की पेशकश की कि एक वेब सीरीज है और उसमें 'बोल्ड सीन' होंगे. लेकिन जब उसे ये मालूम हुआ कि ये वेब सीरीज विदेशों में ऐप्स पर रिलीज होगी तो उसने अपना मन बदल लिया. लेकिन बाद में 50 हजार रुपये के लिए सहमत हो गई.

मलाड पश्चिम में एक किराए के अपार्टमेंट में शूटिंग के दौरान उसे निर्वस्त्र होने का आदेश दिया गया था. लेकिन उसने निर्वस्त्र होने से इनकार कर दिया. इसके बाद यास्मीन खान और उसके सहयोगियों ने उसे 15 लाख रुपये के मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी.

जाहिर तौर पर उनकी धमकियों से डरकर उसने यास्मीन खान और उसके सहयोगियों के आदेशों का पालन किया. लेकिन जो रुपये उसे देने का वादा किया गया था मुश्किल से उसका उसे 20 प्रतिशत भुगतान किया गया था.

कुछ दिनों बाद उसके एक दोस्त ने सोशल मीडिया साइट पर उसके कथित 'अश्लील' वीडियो के बारे में उसे जानकारी दी. जिसके बाद उसने चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत करने का फैसला किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस इस मामले की अंतरराष्ट्रीय लिंक समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget