एक्सप्लोरर

Mumbai: चलती ट्रेन में दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए संगीन आरोप

मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया. छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही महिलाओं ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज करवा दी. मामले के बढ़ने के बाद

Mumbai:  मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया. छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही महिलाओं ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज करवा दी. मामले के बढ़ने के बाद रेलवे पुलिस ने अरेस्ट कर के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. 

दोनों महिलाओं के बीच चलती ट्रेन में बहस शुरू हुई जो कि झगड़े में तब्दील हो गई. जानकारी के मुताबिक एक महिला जिसकी उम्र 34 वर्ष है, एक पत्रकार है जो कि बदलापुर की रहने वाली है, वहीं दूसरी महिला जिसकी उम्र 27 वर्ष है, एक आईटी प्रोफेशनल है. दोनों अब एक दूसरे पर अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज करवाया है. 

ये मामला 12 जनवरी का है, दोनों ही महिलाएं बदलापुर लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रही थी. 27 वर्षीय महिला ट्रेन में उल्लासनगन से बैठीं थी और उसे बदलापुर उतरना था. इस बीच 34 वर्षीय महिला बार बार महिला पर गिर रही थी. इसी को लेकर बहस शुरू हुई. 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया की दूसरी महिला लगातार उस पर गिर रही थी और आपत्ति दर्ज करवाने के बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. 27 वर्षीय महिला ने कई बार उनसे गाली न देने के लिए कहा लेकिन दूसरी महिला नहीं मानी और उसने हाथापाई शुरू कर दी. 

सीनियर इंस्पेक्टर ने मामले को लेकर कहा, ''27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरी महिला ने उसे चलती ट्रेन से धक्का देने का प्रयास किया. वहीं 34 वर्षीय महिला ने भी दूसरी महिला पर यही आरोप लगाया है. हमने दोनों ही महिलाओं पर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया है.''

दोनों ही महिलाओं को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद दोनों को ही जेल भेज दिया गया है. जान से मारने की कोशिश के मामले में मजिस्ट्रेट बेल नहीं दे सकते इसलिए दोनों ही महिलाएं तब तक जेल में रहेंगी जब तक की सेशन कोर्ट से उन्हें बेल नहीं मिल जाती. 

ये भी पढ़ें 

Mumbai Extortion Case: डिप्टी सीएम अजीत पवार के नंबर से मांगते थे फिरौती, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Sharad Pawar: बीजेपी पर शरद पवार का तीखा हमला, कहा- रोज पार्टी बदल रहे नेता

Mumbai cooperative bank Election : बीजेपी को झटका, अध्यक्ष पद पर शिवसेना और कांग्रेस को मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget