एक्सप्लोरर

Mumbai Extortion Case: डिप्टी सीएम अजीत पवार के नंबर से मांगते थे फिरौती, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

मुंबई में डिप्टी सीएम अजीत पवार के नंबर का इस्तमेला कर एक फर्जी फिरौती गैंग चल रहा था, जिसका पर्दाफाश क्राइम ब्रांच ने किया.

Mumbai Extortion Case: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के फोन नंबर का इस्तेमाल कर शहर के एक बिल्डर से संपर्क करने और बाद में उससे 20 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को बिल्डर से दो लाख रुपये लेते हुए आरोपी को दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन करने के लिए ‘‘फर्जी कॉल’’ ऐप्लीकेशन पर पवार के नंबर का इस्तेमाल किया और उपमुख्यमंत्री का कर्मचारी होने का स्वांग रचा.

आरोपियों की पहचान नवनाथ चोरमाले, सौरभ काकाड़े, सुनील वाघमारे, किरण काकड़े, चैतन्य वाघमारे और आकाश निकलजे के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बिल्डर ने उचित प्रक्रिया के बाद 1997 में चोरमाले के दादा से जमीन खरीदी थी. चोरमाले ने हाल में बिल्डर से मुआवजे की मांग की और एक मुकदमा दायर किया. चोरमाले ने इसके बारे में काकड़े को बताया, जिसने पवार के निजी सहायक (पीए) को जानने का दावा कर उनकी मदद की पेशकश की और वादा किया कि वह पवार के पीए से बिल्डर को फोन करने के लिए कहेगा.’’ उन्होंने बताया कि काकड़े ने इसके बाद फर्जी कॉल ऐप से पवार के फोन नंबर का इस्तेमाल कर बिल्डर को फोन किया. 

Mumbai News: NCP का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- बिना किसी विचार के लगाया गया था पहला लॉकडाउन

अधिकारी ने कहा, ‘‘बिल्डर के सहायक ने यह मानकर फोन उठाया कि फोन करने वाला व्यक्ति पवार है. काकड़े ने खुद को पवार का पीए बताया और उन्हें चोरमाले के साथ मामले को ‘निपटाने’ का निर्देश दिया.’’ उन्होंने कहा कि फोन कॉल के बारे में पता चलने के बाद बिल्डर ने पुष्टि करने के लिए पवार के पीए को फोन किया और यह जानना चाहा कि कहीं उपमुख्यमंत्री के फोन से कॉल तो नहीं किया गया था. इसके बाद बिल्डर ने चोरमाले से संपर्क किया, जिसने मामले को निपटाने के लिए उससे 20 लाख रुपये की मांग की.

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को दो लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. जांच के दौरान काकड़े ने खुलासा किया कि उसने फर्जी कॉल ऐप के जरिए पवार के नंबर का इस्तेमाल किया था.’’ उन्होंने कहा कि चोरमाले, काकड़े और साजिश में शामिल अन्य चार लोगों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें

Sharad Pawar: बीजेपी पर शरद पवार का तीखा हमला, कहा- रोज पार्टी बदल रहे नेता

Mumbai cooperative bank Election : बीजेपी को झटका, अध्यक्ष पद पर शिवसेना और कांग्रेस को मिली जीत

Maharashtra Covid-19 Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए 46 हजार से ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget