एक्सप्लोरर

Mumbai: सावधान! बकरीद पर भीड़ का फायदा उठा रहे चोर, महंगे सामानों पर साफ कर रहे हाथ

Mumbai News: मुंबई में बकरीद को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है. इस दौरान बाजारों में चोरी के मामलों में भी वृद्धि हो रही है जहां चोर ग्राहकों के बीच में घुसकर चोरी कर रहे हैं.

Mumbai Crime News: ईद उल-अजहा यानी बकरीद (Bakrid) के मौके पर मुंबई (Mumbai) में बाजारों के अलावा बकरा मंडियों में इस वक्त काफी भीड़ लगी हुई है. बारिश के बीच भी लोगों में खऱीददारी का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा है. वहीं, भीड़ का फायदा चोर-उचक्के उठा रहे हैं. चोरों की नजर बाजार में आने वाले लोगों के कीमती सामान पर है और उन्हें जैसे ही मौका मिल रहा है खरीददारों और दुकानदारों के सामान पर हाथ साफ कर चलते बन रहे हैं. ऐसा ही कुछ मुंबई के देवनार (Deonar) इलाके में हुआ. 

देवनार इलाके में बकरीद के मौके पर बकरी मंडी लगी हुई है. यहां चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर व्यापारियों के मंहगे फोन और कैश उड़ा लिए. जब तक व्यापारियों को चोरी का अहसास हुआ तब तक देरी हो चुकी थी. एक पुलिस अधिकारी ने बकरा मंडी में हुई चोरी की जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस ने चोरी के तीन मामले दर्ज किए हैं. बता दें कि बकरीद का त्यौहार 29 जून यानी गुरुवार को मनाया जाएगा.देवनार थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, दो व्यापारियों के 35-35 हजार रुपये के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं जबकि एक अन्य व्यापारी का 10,500 रुपये के मूल्य का फोन चोरी हो गया है.

ग्रुप बनाकर भीड़ में घुस रहे हैं मंडी में चोर
अधिकारी ने बताया कि तीनों मामलों में व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि जब वे मंडी में बकरों का सौदा करने में व्यस्त थे तभी चोरों ने उनके फोन चुरा लिए. अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों का ध्यान भटकाने के लिए चोर समूह बनाकर बाजार में घूम रहे हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस के पास नकदी चोरी होने की भी शिकायतें आई हैं. अधिकारी ने बताया, 'हमने तीन मामले दर्ज किए हैं और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- Mumbai Rain: सड़कों पर बारिश के दौरान भूलकर भी ना करें ऐसी लापरवाही, हो सकती है मौत, पढ़ें जरूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
महाराष्ट्र में Ola, उबर और Rapido से चलने वालों को बड़ा झटका, बंद हुईं सेवाएं, अब कब शुरू होंगी?
महाराष्ट्र में Ola, उबर और Rapido से चलने वालों को बड़ा झटका, बंद हुईं सेवाएं, अब कब शुरू होंगी?
Mumbai News: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
मुंबई: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
Embed widget