एक्सप्लोरर

Mumbai: पत्नी छोड़कर गई तो टेम्पो ड्राइवर ने सास को मार डाला, खुद को भी लगा ली आग

Mumbai Crime News: मुंबई के मुलुंड इलाके में एक टेम्पो ड्राइवर पत्नी के घर से चले जाने पर परेशान था. उसे लगता था कि सास के कहने पर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसके बाद उसने सास से बदला लेने की ठानी.

Mumbai News: मुंबई के मुलुंड इलाके में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी सास की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. मुंबई के मुलुंड इलाके में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने एक टेम्पो को जलते हुए देखा. यहां एक 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 72 वर्षीय सास पर टेम्पो के अंदर बेरहमी से हमला किया. इसके बाद टेम्पो में आग लगा दी. इसके बाद उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया. 

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कृष्णा दाजी अटनकर और उनकी सास बाबी दाजी उसरे के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, कृष्णा अपनी पत्नी के अलग होने से परेशान और गुस्से में था. उसे शक था कि उसकी सास ने उसकी पत्नी को प्रभावित किया था, जिससे अक्सर झगड़े होते थे. कृष्णा टेम्पो चालक था. 

पत्नी के छोड़कर जाने से था परेशान

कृष्णा की पत्नी उसे पांच-छह महीने पहले छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से अकेले अपने वाहन में रह रहा था. सोमवार को, कृष्णा ने अपनी सास को मिलने के बहाने टेम्पो में बुलाया. अंदर बैठते ही टेम्पो की गेट लगा दी. इसके बाद उनपर भारी वस्तु से उस पर हमला किया. इसके बाद टेम्पो पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया.

बहाने से सास को बुलाकर की हत्या

इस दौरान, कृष्णा ने भी अपने ऊपर थिनर और पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नवघर पुलिस और दमकल विभाग ने उन्हें वीर सावरकर अस्पताल पहुंचाया. दोनों उस वक्त तक बुरी तरह झुलस चुके थे. अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: फ्रांस की कंपनी ने MMRDA पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने दिए जांच के आदेश

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget