एक्सप्लोरर

मुंबई में संपत्ति विवाद में बेटे ने किया बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला, दोनों पैर किए फ्रैक्चर

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में बेटे ने 73 वर्षीय बुजुर्ग पिता को बुरी तरह पीटा. इससे बुजुर्ग के दाेनाें पैरों की हड्डियां फ्रैक्चर हो गईं.

Maharasthra News: मुंबई के दहिसर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर उनके ही बेटे ने बेरहमी से हमला कर दिया. संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान बेटे ने पिता को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके दोनों पैरों की हड्डियां फ्रैक्चर हो गईं. दहिसर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.

पीड़ित वी.एस. सालाटे, जो दहिसर ईस्ट में अकेले रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा किशोर, जो कोंकण में रहता है और छोटा बेटा मुथुन जो कि नजदीक के वैशाली नगर में रहता है. उनकी पत्नी का निधन दो साल पहले हो चुका है. सालाटे के अनुसार, उनके नाम पर जोगेश्वरी ईस्ट में एक 1-BHK फ्लैट है. बड़े बेटे किशोर की इस संपत्ति पर नजर थी और वह अक्सर इसे अपने नाम ट्रांसफर करवाने को लेकर पिता से झगड़ता रहता था.

लकड़ी की पट्टी से दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ वार किया

यह घटना रविवार की है, जब किशोर अचानक सालाटे के घर पहुंच कर एक बार फिर संपत्ति को लेकर बहस करने लगा. बहस के दौरान जब पिता ने कहा कि वह यह संपत्ति अपनी मृत्यु के बाद ही किसी को देंगे, तो किशोर ने आपा खो दिया. उसने घर में रखी लकड़ी की पट्टी उठाकर पहले पिता के दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए. चोट इतनी गंभीर थी कि दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए. जब सालाटे दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर गए, तब भी किशोर नहीं रुका और उनकी पीठ पर मारता रहा. चीख-पुकार सुनकर सालाटे के पड़ोसी ने तुरंत उनके छोटे बेटे को फोन किया.

पिता की हालत बेहद गंभीर 

छोटा बेटा मौके पर पहुंचा और पिता को गंभीर हालत में कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया. दहिसर पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget